India News (इंडिया न्यूज),UP 12th Toppers: यूपी के रिजल्ट आने के बाद से ही यूपी के छात्रों ने अब अपना भविष्य की सीढ़ी को चढ़ना शुरू कर दिया है। वहीँ जहाँ 10वीं कक्षा के छात्र अब अपनी स्ट्रीम को चुनना शुरू करेंगे तो वहीँ 12वीं के छात्र अपनी कॉलेज की तैयारियों में लगे हैं। क्या आप जानते हैं कि इस साल किस छात्र ने टॉप किया है या उसके कितने मार्क्स आएं हैं। आज हम आपको इन्ही बातों का जवाब देने वाले हैं।
- महक बनी टोपर
- जानिए महक के मार्क्स
महक बनी टोपर
दरअसल, इस साल 12वीं में महक जायसवाल ने 97.20% अंकों के साथ टॉप किया है। वहीं, 10वीं में यश प्रताप सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 97.83% अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया है। बोर्ड ने अभी भी रिजल्ट चेक करने के लिए लिंक एक्टिवेट कर रखा है। इस साल सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले जिले की बात करें तो आगरा ने 94.99% के साथ टॉप किया है।
जानिए महक के मार्क्स
जानकारी के मुताबिक, महक ने 12वीं क्लास में टॉप कर प्रयागराज के साथ साथ देश का नाम रोशन किया है। वहीँ क्या आप जानते हैं कि महक के किस सब्जेक्ट मार्क्स आए हैं। तो आपकी जानकारी के लिए बता दें, यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2025 में महक जायसवाल ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 500 में से 486 अंक हासिल किए। महक ने हिंदी में 95, अंग्रेजी में 95, फिजिक्स में 99, केमिस्ट्री में 98 और बायोलॉजी में 99 अंक हासिल किए। साइंस स्ट्रीम से पढ़ाई करने वाली महक ने फर्स्ट डिवीजन में सफलता हासिल की।
पाकिस्तान में किसके पास है खरतरनाक परमाणु बम का रिमोट, जंग होने पर कौन देगा आदेश?