India News (इंडिया न्यूज), UP News: वाराणसी के खजुरी क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने ससुर, सास, पति के चाचा और चाची पर दहेज उत्पीड़न और अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बनाने के प्रयास का आरोप लगाते हुए भेलूपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। विवाहिता की शादी नवंबर 2024 में हुई थी।
दहेज के लिए महिला को किया पीड़ित
विवाहित महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 28 नवंबर 2024 को पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार अनिल पांडे के बेटे हर्षित पांडे से हुई थी। शादी के दौरान उसके पिता ने दहेज में 5 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात और अन्य सामान दिया था। शुरुआती दिनों में तो सब ठीक रहा, लेकिन बाद में सास और पति की चाची ने उसे यह कहकर ताना मारना शुरू कर दिया कि वह “भिखारी के घर से आई है” और उसका दहेज घटिया है।
महिला ने मरपीट के लगाए आरोप
महिला ने आरोप लगाया कि उसके ससुराल वाले उसके साथ घरेलू नौकरानी की तरह व्यवहार करते थे। उसका पति, ससुर और चाचा अक्सर उसके साथ मारपीट करते थे। उसने बताया कि पति दूसरी लड़की को घर लाने लगा और जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई और मानसिक उत्पीड़न किया गया।
अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप
विवाहिता ने बताया कि पति शराब पीकर उस पर अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता था। इसके अलावा ससुर और चाचा ने भी शराब के नशे में उसे पकड़कर शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। महिला ने कई बार खुद को कमरे में बंद करके अपनी इज्जत बचाई। महिला ने यह भी बताया कि 15 जनवरी 2024 को उसके ससुराल वालों ने उसे जबरन फिनाइल पिला दिया और बेहोशी की हालत में कमरे में बंद कर दिया, जिससे उसे उल्टियां होने लगीं। फिर भी ससुराल वालों ने उसकी मदद नहीं की। विवाहिता का आरोप है कि ससुराल वालों ने 5 लाख रुपए नकद और बुलेट मोटरसाइकिल की मांग की। जब उसके पिता ने देने से इंकार कर दिया तो उसे 19 जनवरी को घर से निकाल दिया। विवाहिता किसी तरह अपने मायके पहुंची और फिर मुंबई का रास्ता पकड़ा और वहां से वापस आकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
गर्लफ्रेंड के साथ महाकुंभ पहुंचे कोल्डप्ले सिंगर क्रिस मार्टिन, त्रिवेणी संगम में लगाएंगे डुबकी
इन धाराओं में केस हुआ दर्ज
भेलूपुर थाना प्रभारी विजय नारायण मिश्रा ने बताया कि विवाहिता की तहरीर के आधार पर पति हर्षित पांडेय, ससुर अनिल पांडेय, सास उषा देवी, मौसी संगीता तिवारी और चाचा नीलकंठ तिवारी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 85/115(2)/352/351(2)/123 और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विवाहिता ने पुलिस और समाज से न्याय की गुहार लगाई है। उसका कहना है कि अब वह इस प्रताड़ना से मुक्ति पाकर फिर से अपने जीवन को नई शुरुआत देना चाहती है। यह मामला स्थानीय क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है और लोग ससुराल वालों की करतूत की आलोचना कर रहे हैं।