India News (इंडिया न्यूज), UP News: बहुजन समाज पार्टी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। हाल ही में बसपा प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे व पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इस बात की जानकारी खुद बसपा प्रमुख ने एक्स (X) पर दी है। साथ ही पोस्ट में लिखा है कि बसपा की ओर से दक्षिणी राज्यों के प्रभारी रहे डॉ. अशोक सिद्धार्थ, पूर्व सांसद नितिन सिंह, जिला मेरठ को चेतावनी के बावजूद गुटबाजी जैसी पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने के कारण पार्टी हित में तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित किया जाता है।

जानें, कौन हैं अशोक सिद्धार्थ?

आपको बता दें कि मायावती ने 2019 के बाद पार्टी की रणनीति बदलते हुए आशोक सिद्धार्थ को तीन राज्यों का प्रभारी बनाया था। अशोक सिद्धार्थ के बारे में दावा किया जाता है कि वह लो प्रोफाइल रहने वालों में से हैं। वह पार्टी में पर्दे के पीछे रहते हुए काम करते रहे हैं। बता दें कि दक्षिणी राज्यों आदि के प्रभारी रहे डा अशोक सिद्धार्थ, पूर्व सांसद व श्री नितिन सिंह, जिला मेरठ को, चेतावनी के बावजूद भी गुटबाजी आदि की पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण पार्टी के हित में तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित किया गया है। आशोक सिद्धार्थ सरकारी नौकरी छोड़कर बसपा में शामिल होने से पहले डॉक्टर थे। उन्हें बसपा ने MLC बनाया गया था। 2016 में उन्हें राज्यसभा भेजा गया था। जहां वह साल 2022 तक थे। उनकी पत्नी भी बसपा सरकार में यूपी राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रह चुकी हैं.