India News (इंडिया न्यूज),Mayawati News: BSP की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बताया कि सरकार मशीनरी के दुरुपयोग से मुक्त पाक-साफ चुनाव कल की तरह आज भी बहुत बड़ी चुनौती बना है। BSP मुखिया मायावती ने शनिवार को UP व उत्तराखंड के पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों तथा जिला अध्यक्षों सहित पार्टी के अन्य नेताओं के साथ समीक्षा बैठक की।
बहुत बड़ी चुनौती बनी
आपको बता दें कि हाल ही में हरियाणा, झारखंड और महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव परिणामों का जिक्र करते हुए BSP प्रमुख ने बताया कि देश में स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा धनबल, बाहुबल और सरकार मशीनरी के दुरुपयोग से मुक्त पाक-साफ चुनाव कल की तरह आज भी बहुत बड़ी चुनौती बनी हुई है। आम जनता का चुनावी तंत्र से विश्वास की कमी देश के संविधान व लोकतंत्र के लिए खतरे की बड़ी घंटी है। इसका बहुत जल्द समुचित समाधान निकालना बेहतर है।
सही लाभ लोगों को मिल पाएगा
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देश में संविधान के हिसाब से चेक एंड बैलेंस की जो व्यवस्था है, उसको लेकर हर लोकतांत्रिक और संवैधानिक संस्था को अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभानी होगी, तभी आम जनता के विश्वास को मजबूती मिलेगी और कानूनी प्रावधानों का सही लाभ लोगों को मिल पाएगा।