India News (इंडिया न्यूज़),Meertut Crime: उत्तर प्रदेश के मेरठ से हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां का एक वीडिययो है जिसे देखने के बाद आप तिलमिला उठेंगे। वीडियो में एक शख्स है तो रोटी सेकता दिख रहा है। मेरठ में रोटी पर थूक लगाकर तंदूर में सेंकने का वीडियो सामने आया है।

यह है पूरा मामला

मेरठ में रोटी पर थूक लगाकर तंदूर में सेंकने का वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि एक युवक रोटी बनाने के बाद उसमे थूक लगा रहा है। जितनी रोटी तंदूर में डाल रहा है, उसमें थूक रहा है। मामला नौचंदी थाना क्षेत्र के एक होटल का है। पुलिस ने मामले का तुरंत संज्ञान लेकर दो कारीगरों को हिरासत में लिया है। सिविल लाइन CO का कहना है कि मामले की जांच हो रही है। ये वीडियो 26 दिसंबर की रात 9 बजे का है।

बिहार का रहने वाला कारीगर

हापुड़ रोड पर  ‘पहलवान होटल’ है, जो करीब 20 साल पुराना है।   इलाका मुस्लिमों का बताया जा रहा है।  इस होटल पर बिहार का रहने वाला रेजा कारीगर है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार की शाम वह रोटी पर थूक लगाकर सेंक रहा था। किसी ने इसका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

कारीगर रेजा और उसके एक साथी को हिरासत में लिया

पुलिस ने कारीगर रेजा और उसके एक साथी को हिरासत में ले लिया। थाने लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद रेजा के साथी को पुलिस ने छोड़ दिया है। जबकि रेजा अभी हिरासत में है। वह ऐसा क्यों कर रहा था, जानकारी ली जा रही है। CO सिविल लाइन अभिषेक तिवारी का कहना है कि जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

लोग बोले-हमारे साथ गलत हुआ

होटल पर हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग खाना खाने आते थे। वीडियो सामने आने के बाद होटल में खाना खाने वालों में गुस्सा है। उनका कहना है कि हम लोग यहां रोज खाना खा रहे थे। होटल का कर्मचारी ऐसी हरकत कर रहा है। हम इस होटल में कभी नहीं खाएंगे। होटल को सील करना चाहिए। औद्योगिक उद्यमों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।