India News (इंडिया न्यूज),  Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई।  इस दौरान चार महिलाओं के घायल होने की खबर है। परतापुर के मैदान में शिव महापुराण की कथा चल रही थी। जानकारी के मुताबिक यह कार्यक्रम पिछले पांच दिनों से चल रहा था और आज इसका आखिरी दिन था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक पुलिस ने कथा के आखिरी दिन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए थे। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है।

2055 तक ऐसा होगा हाल…इस तारीख से दुनिया में खत्म होने लगेंगे लोग, वैज्ञानिकों ने बताया होश उड़ाने वाला सच

कई लोग गंभीर रूप से घायल

मौके पर मौजूद लोगों ने खुद ही स्थिति को संभालने की कोशिश की और सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। खबर लिखे जाने तक किसी भी घायल की हालत गंभीर नहीं थी और सभी खतरे से बाहर हैं। बताया गया कि हादसा गेट नंबर 1 पर हुआ। आसपास के गांव के लोग मदद के लिए आ गए। घायलों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल थे।

IFS Slapping Case: BJP नेता को लगा बड़ा झटका, 3 साल की मिली सजा, जानें क्या है पूरा मामला

पुलिस ने लोगों से की अपील

स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और एंट्री गेट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया। पुलिस ने श्रद्धालुओं से शांति बनाए रखने की अपील की है और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। वहीं, आयोजकों ने भी घटना की जांच का आश्वासन दिया है और श्रद्धालुओं से गेट पर हो रही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए और सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने का वादा किया है। इस घटना के बाद, स्थानीय प्रशासन ने भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए कथा आयोजनों में सुरक्षा इंतजामों को बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया है।