India News (इंडिया न्यूज),Meerut News: अलीगढ़ से सास और दामाद के फरार होने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि मेरठ से एक और चौंकाने वाली खबर आई है। यहां एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उसके भाई और भाभी ने उसके साथ धोखा किया है। शादी के लिए एक लड़की दिखाई गई, लेकिन निकाह लड़की की जगह उसकी मां से कर दिया गया। अब वह न्याय की गुहार लगा रहा है।
’50 लाख से अचानक 2 हजार करोड़….’, नेशनल हेराल्ड को लेकर CM हिमंता ने सोनिया-राहुल को भयंकर लपेटा, जो कहा सुन तिलमिला जाएंगे कांग्रेसी!
भाई और भाभी ने धोखा दिया!
पीड़ित अजीम ने एसएसपी को पत्र लिखकर बताया है कि वह मजदूरी करता है और उसके माता-पिता का निधन हो चुका है। वह 5 भाइयों में से एक है। अजीम का आरोप है कि उसकी बड़ी भाभी शैदा ने धोखे से उसे 31 मार्च को गांव फजलपुर में अपनी बड़ी विधवा बहन ताहिरा के घर बुलाया और कहा कि उसकी शादी ताहिरा की बेटी मंतशा से होगी।
निकाह के समय साजिश समझ में आई
अजीम का कहना है कि उसने अपने भाई और भाभी पर भरोसा करके उसी दिन शाम 5 बजे गांव फजलपुर चला गया। वहीं पर निकाह की तैयारियां की गईं। लेकिन जब गांव फाजलपुर की बड़ी मस्जिद के मौलाना तालिब ने निकाह पढ़ाना शुरू किया तो उन्हें पता चला कि उनके खिलाफ साजिश रची गई है।
25 साल बड़ी महिला से निकाह
उनका आरोप है कि एक सुनियोजित साजिश के तहत उनसे 25 साल बड़ी विधवा ताहिरा (सास) से जबरन उनका निकाह करा दिया गया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई। इतना ही नहीं उन्हें झूठे दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की भी धमकी दी गई।
अजीम का कहना है कि वह डर के कारण चुप रहे और तब से उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह बहुत परेशान हैं और उन्होंने एसएसपी से इस मामले में मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।