India News (इंडिया न्यूज), Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक अनोखी शादी का मामला सामने आया है। मेरठ में रहने वाली एक महिला को दूध वाले से प्यार हो गया। इसके दोनों ने शादी कर ली और साथ रहने लगे। महिला पहले से ही शादीशुदा और 3 बच्चों की मां भी है। महिला का आरोप है कि उसका पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। महिला ने पति के साथ रहने से इनकार करते हुए कहा कि उसने दूधवाले से शादी कर ली है और उसी के साथ ही हमेशा रहेगी। इसको लेकर सोमवार को मेरठ थाने में घंटों फैमिली ड्रामा देखने को मिला।
जानें, क्या है पूरा मामला
बता दें कि महिला ने जिस युवक के साथ शादी की है वो उसके घर दूध बेचने आता था। इसी दौरान दोनों में प्यार हो गया। मामला मुजफ्फरनगर के शेरपुर क्षेत्र का है। यहां रहने वाली महिला की शादी 11 साल पहले मवाना क्षेत्र के युवक से हुई थी। दोनों के 3 बच्चे भी हैं। महिला के मुताबिक उसका पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था।
रविवार को भी पति ने उसके साथ मारपीट की थी। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति का शांतिभंग में चालान कर दिया। जमानत के बाद जब युवक घर पहुंचा तो उसकी पत्नी गायब थी। सोमवार को युवक और उसके पति दोनों के परिजनों ने मवाना पुलिस को तहरीर दी। इसी बीच महिला थाने आ गई और पति पर मारपीट का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया।
संविधान में लिखे इस शब्द पर मचा बवाल, YOGI सरकार के मंत्री ने इस अल्फाज को हटाने की कर दी मांग
कब से चल रहा था प्रेम प्रसंग
महिला ने पुलिस को बताया कि वह दूध बेचने आने वाले युवक से प्रेम करती है। उसने यह भी बताया कि उसने उससे शादी भी कर ली है। दोनों के बीच डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने अपनी मर्जी से मंदिर में शादी कर ली। इस मामले को लेकर देर शाम तक थाने में हंगामा होता रहा। शाम को महिला अपने प्रेमी के साथ चली गई। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।