India News (इंडिया न्यूज़) Monalisa new video: महाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेचने वाली वायरल गर्ल मोनालिसा स्टार बन गई हैं। उन्होंने अपनी खूबसूरत आंखों और सादगी से लोगों का दिल जीत लिया है। मोनालिसा को इतना पसंद किया गया है कि उन्हें बॉलीवुड में भी डेब्यू करने का मौका मिल गया है। वह भारत में ही नहीं बल्कि नेपाल में भी मशहूर हो गई हैं और अब उन्होंने नेपाल जाने की तैयारी कर ली है। मोनालिसा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह बता रही हैं कि वह 26 फरवरी को नेपाल जा रही हैं। नेपाल जाने की जानकारी देकर मोनालिसा ने अपने फैंस को खुश कर दिया है।
UP में कई मंत्रियों की बढ़ी बेचैनी.. मंत्रिमंडल में हो सकता है बड़ा विस्तार! जानें किसकी होगी…
फिल्म के डायरेक्टर के साथ जाएंगी नेपाल
मोनालिसा बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। उनकी इस फिल्म का निर्देशन सनोज मिश्रा कर रहे हैं। मोनालिसा अपने डेब्यू से काफी खुश हैं। उनका लुक भी पूरी तरह बदल गया है। सनोज ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह और मोनालिसा बता रहे हैं कि दोनों 26 फरवरी को शिवरात्रि के मौके पर नेपाल आ रहे हैं। नेपाल में एक बड़ा कार्यक्रम है जिसमें दोनों को आमंत्रित किया गया है।
फैंस हुए बेहद खुश
सनोज की इस पोस्ट को देखकर मोनालिसा के फैंस काफी खुश हैं। वे वीडियो पर हर हर महादेव कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- सर, हमें भी एक मौका दीजिए। एक ने लिखा- आपका हार्दिक स्वागत होगा सर।
आपको बता दें कि मोनालिसा की किस्मत अब चमक गई है। हाल ही में वे एक ज्वैलरी ब्रांड के लिए आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुईं। जहां उनका बदला हुआ लुक देखकर हर कोई हैरान रह गया। महाकुंभ से मोनालिसा के वीडियो वायरल हुए थे। वे वहां रुद्राक्ष की माला बेच रही थीं। जहां लोग उनकी माला खरीदने से ज्यादा उनके साथ फोटो क्लिक करवाने के लिए उत्साहित थे क्योंकि जो भी उन्हें एक बार देख रहा था, वह उनसे नजरें नहीं हटा पा रहा था।