India News (इंडिया न्यूज), UP Weather Today: प्रदेश में इस बार का मानसून काफी राहत भरा रहने वाला है। ऐसा हम नहीं ऐसा मौसम विभाग का कहना है। दरअसल, 28 मई को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। वहीँ इस दौरान पश्चिमी यूपी में बारिश की संभावना नहीं है, जबकि पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीँ अगर प्रदेश के तापमान की बात करें तो मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। उसके बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इसी तरह की गिरावट आने की संभावना है।
कैसा रहेगा इस बार का मानसून
मौसम विभाग का कहना है कि अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। जबकि अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने वर्ष 2025 के मानसून सीजन के लिए अपने ताजा पूर्वानुमान में उत्तर प्रदेश के लिए राहत भरी खबर दी है। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि इस बार प्रदेश में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।
यूपी वालों को मिलेगी राहत
मौसम विभाग के मुताबिक, देशभर में मानसून सीजन के दौरान औसत बारिश दीर्घावधि औसत की 106 फीसदी रहने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश में यह आंकड़ा और भी बेहतर रहने की उम्मीद है। वहीँ लोगों को इस बार का मानसून काफी राहत देने वाला होगा। साथ ही इस दौरान प्रदेश में काली घटा भी छाए रहने की संभावना है।
मोहम्मद यूनुस खास आदमी ही बना उनकी कुर्सी का दुश्मन, हर ओर करवा रहा थू-थू , भारत से भी लिया पंगा