India News ( इंडिया न्यूज), Moradabad Crime News: मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में विवाह स्थल पर पहुंचने के बाद दूल्हे द्वारा कार मांगने पर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में शुरू हुई मारपीट से भगदड़ मच गई। कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद भी दूल्हा कार की मांग पर अड़ा रहा। काफी प्रयास के बाद भी जब वह नहीं माना तो दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया और बारात को वापस भेज दिया। वह शादी के जोड़े में ही अपने घर लौट गई। अभी तक इस मामले में पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई है।

ठाकुरद्वारा कस्बे के एक मिठाई व्यापारी ने अपनी बेटी की शादी कस्बे के ही हार्डवेयर व्यापारी के भाई से तय की थी। बताया जा रहा है कि लड़का और लड़की एक दूसरे को पहले से जानते थे। मंगलवार को उत्तराखंड के काशीपुर स्थित एक बैंक्वेट हॉल में विवाह समारोह का आयोजन किया गया था। मंगलवार शाम को समारोह में शामिल होने के लिए क्षेत्र के लोग और दोनों पक्षों के मेहमान पहुंच गए थे। रात करीब 12 बजे तक बड़ी संख्या में मेहमानों ने खाना भी खा लिया था।

शरीर के कमजोर अंगों में पहुंच खुद बना लेता है अपनी जगह और भर देता हैं ऐसी जान, गिरी हुई बॉडी को भी 10 दिन में कर देता है लोहा-लाट

दूल्हे ने दुल्हन के भाई और उसके पिता को गाली दी

बरात का स्वागत करने के लिए दुल्हन पक्ष का कोई भी सदस्य गेट पर मौजूद नहीं था। उनका कहना था कि बरात बहुत जल्दी आ गई थी। इसलिए उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। इस पर दूल्हा भड़क गया और उसने दुल्हन के भाई और उसके पिता को गाली दे दी। इस बात पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद मारपीट भी हुई। कुछ लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया लेकिन तनाव के कारण जयमाला की रस्म नहीं हो सकी। इसके बाद लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर फेरों की रस्म करवाने का प्रयास किया।

कार की मांग पर अड़ा रहा दूल्हा

फेरों की रस्म के दौरान दूल्हा कार की मांग पर अड़ा रहा। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। फिर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। बताया जाता है कि मंगलवार दोपहर तिलक के दौरान भी दूल्हा पक्ष ने कार की मांग की।

इस बात पर हुआ फिर से विवाद

इस पर दुल्हन पक्ष ने बताया कि उन्होंने कार के पैसों के लिए दुल्हन के नाम एफडी कराई है। इसी बात पर विवाद हो गया। रात में फिर विवाद हुआ। दुल्हन के मना करने पर बारात वापस लौट गई। इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। ठाकुरद्वारा थाना प्रभारी विवेक शर्मा ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। मारपीट की घटना काशीपुर में हुई है।

पाकिस्तान में तख्तापलट की स्क्रिप्ट लिख रहा ये शख्स, शरीफ भाइयों के खेमे में अफरा-तफरी का माहौल, जल्द बदलेगी पाक की राजनीतिक फिजा!