इंडिया न्यूज़ : भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में एक नया मोड़ आ चूका है।बता दें, दिवंगत अभिनेत्री का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वह रोते हुए सिंगर समर सिंह पर गंभीर आरोप लगा रही है। वीडियो में आकांक्षा दुबे अपने साथ कुछ भी होने पर सिंगर समर सिंह को जिम्मेदार ठहरा रही है। मालूम हो, नए वीडियो में आकांक्षा दुबे कह रही कि मैंने क्या गलती की है मुझे नहीं पता मैं इस दुनिया में नहीं रहना चाहती, मुझे कुछ भी होता है तो उसकी जिम्मेदारी समर सिंह की है।

मां मधु दुबे ने सीबीआई जांच की मांग फिर दुहराई

बता दें, दिवंगत बेटी के वीडियो सामने आने के बाद मां मधु दुबे ने बड़ा बयान दिया है। आकांक्षा की मां वीडियो आने के बाद भावुक हो गईं, उन्होंने कहा समर सिंह का समर्थन करने वाले लोग वीडियो देखें, मेरी बेटी की साजिश के तहत हत्या की गई है। आगे उन्होंने समर पर आरोप लगाया कि 3 साल से वह मेरी बेटी को प्रताड़ित करता था। मधु दुबे ने एक बार दावा किया कि समर सिंह ने ही मेरी लड़की को मारा है, इस मामले कई लोग शामिल है।आकांक्षा की मां ने पुराणी मांग को दुहराते हुए सीएम योगी से न्याय की गुहार लगाई है। साथ ही इस पूरे घटना की जांच सीबीआई जांच की मांग की है।

वाराणसी के सारनाथ होटल में मिला था अभिनेत्री का शव

मालूम हो, बीते 26 मार्च को भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे वाराणसी के एक होटल के कमरे में फांसी से लटकी हुई मिली थी। अभिनेत्री की मौत के बाद मां मधु दुबे ने बॉयफ्रेंड समर सिंह को बेटी की मौत का जिम्मेदार ठहराया था। जिसके बाद वाराणसी पुलिस ने सिंगर समर सिंह को यूपी के गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुटी है।