India News (इंडिया न्यूज),Meerut News: सौरभ हत्याकांड के बाद पूरे देश में डर का माहौल है। वहीँ मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड में हत्यारिन पत्नी मुस्कान प्रेग्नेंट है। वहीँ अब इन्हे जेल में एक नई सहेली मिल गई है। सहेली का नाम संगीता बताया जा रहा है। उसने भी अपने पति को दर्दनाक मौत दी है। वहीँ कहा जा रहा है कि दोनों की सोच एक जैसी है। दोनों ने अपने पतियों की हत्या की साजिश रची थी और अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थीं। इसके अलावा जेल में दोनों के गर्भवती होने की पुष्टि भी हो चुकी है और दोनों को अपने गर्भ में पल रहे बच्चे के पिता पर शक है, चाहे वो पति का हो या प्रेमी का।

  • हूबहू मुस्कान जैसी हरकतें
  • इस तरह उतरा मौत के घाट

भारत का 1 ऐसा राज्य जहां समोसा सबसे ज्यादा खाया जाता है

हूबहू मुस्कान जैसी हरकतें

करीब एक महीने पहले सौरभ हत्याकांड की आरोपी मुस्कान को मेरठ की चौधरी चरण सिंह जेल में रखा गया था। मुस्कान के साथ महिला बैरक में संगीता नाम की एक और महिला रह रही है, जो अब मुस्कान की सहेली बन चुकी है। संगीता मेरठ के थाना जानी इलाके की रहने वाली है और उसे अपने पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, संगीता ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति अजय उर्फ ​​बिट्टू की हत्या कर दी थी। अजय देहरादून में काम करता था और एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए मेरठ आया था।

PM मोदी के आगे इस मुस्लिम देश ने टेके घुटने, 10000 हज यात्रियों को वीजा देने को हुआ तैयार

इस तरह उतरा मौत के घाट

दरअसल, संगीता के कहने पर प्रेमी अजय को बाइक पर ले गया और फिर उसकी हत्या कर दी। कुछ दिन बाद अजय का शव मिला और पुलिस जांच में सच्चाई सामने आ गई। इस मामले में संगीता और उसके प्रेमी अवनीश को गिरफ्तार किया गया। दोनों ने अजय को खत्म करने के बाद शादी करने की योजना बनाई थी। पहले अवनीश ने अजय को शराब पिलाई और फिर उसका सिर हैंडपंप पर पटक दिया और बाद में गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। गिरफ्तारी के बाद अवनीश और संगीता ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और फरवरी में उन्हें जेल भेज दिया गया।

एक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप, दूसरे से एक्ट्रा अफेयर… फिर शादीशुदा खिलाड़ी संग रचाई शादी, कैटरीना-सलमान की ब्रेकअप की बनी वजह!