India News (इंडिया न्यूज),Muskan Rastogi Sangeeta Freindship in Meerut Jail: उत्तर प्रदेश की मेरठ जेल में बंद सौरभ राजपूत हत्याकांड की आरोपी मुस्कान रस्तोगी की खूब चर्चा हो रही है। दरअसल, चौधरी चरण सिंह जेल में बंद दो महिला कैदियों की दोस्ती इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। ये दोनों महिलाएं अपने पतियों की हत्या के आरोप में जेल में हैं और अब एक-दूसरे की गहरी दोस्त बन गई हैं। खास बात यह है कि दोनों की सोच, अपराध और परिस्थितियां आश्चर्यजनक रूप से समान हैं। दोनों ने अपने प्रेमियों के साथ मिलकर अपने पतियों की हत्या की साजिश रची और जेल में ही दोनों के गर्भवती होने की पुष्टि हुई। दोनों को शक है कि उनके गर्भ में पल रहे बच्चे का पिता उनका पति है या प्रेमी।

इस जीव के पैर पटकते ही कांप उठती है धरती, ‘भूकंप’ की तरंगों से सनसना जाता है वातावरण, हैरान कर देगी इसके पीछे की वजह

हत्या से लेकर गर्भधारण तक एक ही कहानी

मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड की मुख्य आरोपी मुस्कान को एक महीने पहले जेल लाया गया था। जेल में ही उसकी दोस्ती जानी थाना क्षेत्र निवासी संगीता से हो गई। संगीता अपने पति अजय उर्फ ​​बिट्टू की हत्या के आरोप में जेल में है। संगीता ने अपने प्रेमी अवनीश के साथ मिलकर अजय की हत्या कर दी। अजय देहरादून में जॉब करता था और एक शादी समारोह में शामिल होने मेरठ आया था।

इस दरम्यान संगीता के कहने पर अवनीश उसे बाइक पर बैठाकर सुनसान जगह ले गया, पहले उसे जमकर शराब पिलाई, फिर हैंडपंप से सिर पर वार कर उसे मार डाला। बाद में उन्होंने उसका गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को फेंक दिया। पुलिस जांच में दोनों की साजिश सामने आई। फरवरी में उन्हें जेल भेज दिया गया।

समानताओं के कारण नजदीकियां बढ़ीं

संगीता और मुस्कान की दोस्ती की वजह एक जैसी आपराधिक पृष्ठभूमि और सोच थी। दोनों ने अपने पतियों को रास्ते से हटाकर अपने प्रेमियों के साथ जिंदगी बिताने की योजना बनाई थी। मुस्कान पर अपने पति सौरभ की हत्या का आरोप है, जिसमें उसका प्रेमी साहिल भी जेल में है। दोनों हत्याएं प्रेम प्रसंग के चलते हुई हैं। दोनों मामलों में हत्या की योजना पहले से बनाई गई थी।

जेल प्रशासन की सतर्कता

जेल प्रशासन दोनों महिलाओं की दोस्ती पर कड़ी नजर रख रहा है। मामला संवेदनशील है और मीडिया में सुर्खियों में रहा है। इसलिए जेल प्रशासन दोनों पर खास नजर रख रहा है। जेल अधिकारियों के मुताबिक दोनों कैदियों की काउंसलिंग की जा रही है। उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर मेडिकल मॉनिटरिंग भी की जा रही है।

प्रेग्नेंसी को लेकर असमंजस

जेल प्रशासन के मुताबिक दोनों महिलाएं प्रेग्नेंट हैं। वे अपने बच्चे के पिता की पहचान को लेकर असमंजस में हैं। उन्हें जेल में खास सुविधाएं दी गई हैं। इसमें अलग कमरे, आराम की व्यवस्था और कोई काम न देना शामिल है। दोनों महिला बैरक में एक साथ रहते हैं, जबकि उनके प्रेमी पुरुष बैरक में अलग रहते हैं।

‘कमजोरों के साथ तो भगवान भी…’, दिलीप घोष ने हिंदुओं को दी ऐसी सलाह, टीएमसी ने ‘BJP’ को घेर लिया!