India News (इंडिया न्यूज), UP Politics: देशभर में होली का माहौल बना हुआ है। ऐसे में जहाँ एक तरह सभी होली की तैयारियों में लगे हैं वहीँ दूसरी तरह मुसलामानों का त्यौहार रमजान भी चल रहे हैं। वहीँ मुसलामानों को अब ये चिंता सता रही है कि वो होली के दिन सफेद कपड़ों में कैसे नमाज पढ़ने के लिए बाहर निकले। जिसके चलते अब योगी सरकार के मंत्री ने मुस्लिम मर्दों को एक सलाह दी है। जिसके बाद देशभर में बवाल मचा हुआ है। दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रघुराज सिंह ने होली को लेकर एक विवादित बयान दे दिया है। योगी सरकार में श्रम एवं सेवायोजना विभाग के दर्जा प्राप्त मंत्री रघुराज सिंह ने विवादित बयान देते हुए कहा है कि मुस्लिम मर्द हिजाब होली वाले सिन पहनें जिससे उनकी टोपी और शरीर बचा रहे।

  • यमराज के पास लिखवा दें अपना नाम…,
  • अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में मंदिर बनने पर दिया समर्थन

Bageshwar Baba News: आखिरकार ग्रहस्थ जीवन को राजी हो गए हनुमान भक्त बागेश्वर बाबा, शादी और लड़की पर ऐसा क्या बोले जो खुला रह गया भक्तों का मुंह?

यमराज के पास लिखवा दें अपना नाम…,

इसके अलावा मंत्री साहब ने कहा है की होली में जिसको रंग से बचना है वो त्रिपाल का हिजाब पहने जैसे मुस्लिम महिलाएं पहनती हैं वैसे पुरुष भी पहनें ताकि उनकी टोपी और शरीर बचा रहे। नहीं तो वो घर पर रहें। साथ ही उन्होंने कहा कि होली में व्यवधान उत्पन्न करने वालों की तीन जगह हैं ,जेल या प्रदेश छोड़ दे नहीं तो यमराज के पास अपना नाम लिखवा दे।

दुल्हन ने ससुराल जाने से किया मना,दूल्हे की सेहत को लेकर जताया शक ,बोली- नहीं मैं नहीं जाऊंगी

अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में मंदिर बनने पर दिया समर्थन

केवल यही नहीं बल्कि रघुराज सिंह ने राज्य स्थित अलीगढ़ में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में मंदिर बनने की मांग का समर्थन भी कर डाला। इस दौरान रघुराज सिंह ने यह भी कहा कि एएमयू में मंदिर बनेगा इन लोगों को बहुसंख्यकों का सम्मान करना चाहिए। मंत्री साहब यहीं नहीं रुके उन्होंने ये भी कहा कि AMU में राममंदिर बने इसकी मांग करता हूं। अगर बनता है तो सबसे पहली ईंट मैं रखूंगा। वहां मंदिर के लिए अपना सबकुछ न्योछावर कर सकते हैं।

खाटूश्‍याम जाने की तैयारी में लगे थे प‍िता, छात्रा ने क‍र ल‍िया सुसाइड, वजह जानकर उड़ जाएंगे आपके होश