India News (इंडिया न्यूज),Lucknow News: लखनऊ से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है, यहाँ कोई और नहीं बल्कि युवती के उसके सगे भाई ने ही युवती को हवस का शिकार बनाया। वहीँ इससे तंग आने के बाद युवती ने बताया कि ‘मेरे भाई ने मेरे साथ दुष्कर्म किया। एक बार नहीं, उसने ऐसा बार-बार किया। वहीँ युवती ने ये भी बताया मैंने अब्बू और अम्मी को बताया तो उन्होंने भी उसका पक्ष लिया और मुझे धमकाया। दुल्हन ने शादी के बाद ये सारी बातें अपने पति को बताईं। केवल यही नहीं इसके बाद पता चला कि लड़की पांच महीने की गर्भवती है।

  • पति ने दिया साथ
  • जबरन करवाया निकाह

जम्मू कश्मीर और गुजरात में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता जान उड़ जाएंगे होश

पति ने दिया साथ

ये सब पता लगने के बावजूद भी पति ने अपनी पत्नी का साथ दिया। इस दौरान पति और ससुराल वालों ने लड़की का हौसला बढ़ाया और पुलिस में शिकायत करने की सलाह दी। जिसके बाद पीड़िता ने पूरी कहानी पुलिस अफसरों को बताई। पीड़िता की कहानी सुनकर अफसरों के भी होश उड़ गए। इस दौरान पुलिस ने आरोपी भाई की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि ये मामला उत्तर प्रदेश के लखनऊ के पारो थाना क्षेत्र का है।

जबरन करवाया निकाह

इस दौरान लड़की ने आरोप लगाते हुए कहा कि, उसका सगा भाई पिछले कई महीनों से उसके साथ घिनौना काम कर रहा था। जब उसने अपने भाई की शिकायत अपने माता-पिता से की तो दोनों ने उसे धमकाकर चुप करा दिया। इसी बीच परिजनों ने 15 अप्रैल को पीड़िता की शादी तय कर दी। शादी से 15 दिन पहले यानी 1 अप्रैल की रात को आरोपी भाई ने फिर दो बार उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की ने फिर अपने भाई की शिकायत अपने माता-पिता से की, लेकिन हमेशा की तरह उन्होंने उसे डांटकर चुप करा दिया। वहीँ अब पुलिस इस मामले को लेकर जांच पड़ताल कर रही है।

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुई जारी, टंकी फुल कराने से पहले यहां करें चेक