India News (इंडिया न्यूज)Noida ED raid: दिल्ली से सटे नोएडा में ईडी की टीम ने एक घर पर छापा मारकर पोर्न साइट कंटेंट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। एक घर में पोर्नोग्राफी रैकेट चलाया जा रहा था। गिरोह का मास्टरमाइंड पति-पत्नी है जो लड़कियों को ज्यादा पैसे का लालच देकर पोर्न साइट पर लाइव न्यूड दिखाते थे। ईडी ने इस गिरोह का पर्दाफाश किया है। ‘

आपको बता दें कि ईडी की टीम ने शुक्रवार को नोएडा में एक ऑनलाइन पोर्नोग्राफी रैकेट का भंडाफोड़ किया है, जिसमें उन्होंने कई खुलासे किए हैं। सूत्रों के मुताबिक यह रैकेट पति-पत्नी मिलकर चला रहे थे। मुख्य आरोपी रूस में इसी तरह के सिंडिकेट का हिस्सा रहा है। इसके बाद वह भारत आया और अपनी पत्नी के साथ मिलकर पोर्नोग्राफी रैकेट शुरू कर दिया। यह गिरोह सोशल मीडिया के जरिए काम करता था। सूत्रों की मानें तो फेसबुक पर एक पेज बनाया गया था, जिसमें मॉडलिंग के ऑफर दिए जाते थे। इस दौरान लड़कियों को मोटी सैलरी का लालच दिया जाता था।

रोहतक मेयर को मंत्री अरविंद शर्मा और मंत्री पंवार ने करवाया पद ग्रहण- बोले ‘ट्रिपल इंजन’ की सरकार और तेजी करेगी विकास, विपक्ष के पास नहीं कोई मुद्दा

ईडी की टीम ने फ्लैट से 3 लड़कियों को पकड़ा

जानकारी के मुताबिक, जब कोई लड़की इंटरव्यू के लिए आती थी तो आरोपी की पत्नी उसे रैकेट का ऑफर देती थी। लड़कियों को 1 से 2 लाख कमाने का लालच दिया जाता था। पैसों के लालच में कई लड़कियां इस रैकेट का हिस्सा बन जाती थीं। ईडी सूत्रों की मानें तो जब फ्लैट पर छापा मारा गया तो वहां 3 लड़कियां काम करती मिलीं। जो उस समय ऑनलाइन जुड़ी हुई थीं।

ऐसे वसूलते थे ग्राहकों से पैसे

ईडी ने तीनों लड़कियों के बयान भी दर्ज किए हैं। ऑनलाइन पोर्नोग्राफी के दौरान लड़कियों से अलग-अलग तरह के काम करवाए जाते थे। यानी ग्राहक जितना पैसा भेजता था, लड़कियां उसी हिसाब से काम करती थीं। इसी हिसाब से ग्राहकों से पैसे वसूले जाते थे। इस कमाई का 75 फीसदी हिस्सा पति-पत्नी को जाता था। जबकि 25 फीसदी लड़कियों को दिया जाता था। जांच एजेंसियों की मानें तो अब तक 500 से ज्यादा लड़कियों को काम पर रखा गया होगा। ईडी ने जब फ्लैट पर छापा मारा तो वहां एक प्रोफेशनल वेबकैम स्टूडियो मिला।

ऐसे हुआ पर्दाफाश

पति-पत्नी दोनों ने मिलकर सबडिजी वेंचर्स नाम से एक प्राइवेट कंपनी बनाई थी। इस कंपनी का साइप्रस की कंपनी टेक्नियस लिमिटेड से करार था। टेक्नियस लिमिटेड की ओर से एक्सहैम्सटर और स्ट्रिपचैट जैसी पोर्न वेबसाइट का संचालन किया जाता था। यह दंपत्ति नोएडा में देसी पोर्न बनाकर विदेशी वेबसाइट्स को भेजते थे और बदले में कंपनी के खातों में मोटी रकम भेजी जाती थी। FEMA नियमों के उल्लंघन के शक में जब ED ने इसकी जांच शुरू की तो पूरा खेल सामने आ गया।

गांजा की बड़ी खेप सहित पुलिस के हत्थे चढ़ा नशा तस्कर, खुद भी नशा करने का आदी, रिमांड के दौरान पुलिस लगाएगी नशा सप्लायर के ठिकानों का पता