India News (इंडिया न्यूज), Noida Farmer Protest: नोएडा में पिछले कुछ सालों से चल रहे किसान आंदोलन को बड़ी सफलता हासिल हुई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जमीन अधिग्रहण की दर बढ़ा दी है। लखनऊ में किसानों के साथ हुई बैठक में जमीन की दर बढ़ाने का फैसला लिया गया है। अब किसानों को 5 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर का किराया मिलेगा।

जानें क्या है पूरा मामला

बता दें कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना अथॉरिटी के अंतर्गत आने वाले गांवों के लिए मुआवजा बढ़ाने की मांग को लेकर किसानों ने 2 दिसंबर को प्रदर्शन किया था। इन किसानों ने दिल्ली कूच करने की कोशिश की थी। इसके बाद प्रशासन के साथ हुए समझौते में किसान दलित प्रेरणा स्थल पर प्रदर्शन करने के लिए राजी हुए थे।

हंगामेदार रहा संसद का शीतकालीन सत्र,लोकसभा करीब 62 घंटे और राज्यसभा तकरीबन 43 घंटे चली

2 दिसंबर को किया था किसानों ने दिल्ली कूच

इससे पहले 2 दिसंबर को संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना अथॉरिटी के किसान दिल्ली कूच करने के लिए दोपहर 12 बजे महामाया फ्लाईओवर के पास एकत्र हुए थे। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन किसान बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ गए। पुलिस और अथॉरिटी के लोगों ने उन्हें समझाया।

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, बढ़ गए जमीन के रेट; CM योगी ने किए कई बड़े ऐलान

क्या है किसानों की मांगें

बता दें कि किसानों की प्रमुख मांगें नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना अथॉरिटी से जुड़ी हैं। किसान 64.7% से अधिक मुआवजा और 2013 के नए भूमि अधिग्रहण कानून के सभी लाभ की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा वे 10 प्रतिशत आबादी की जमीन की भी मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही किसान अतिक्रमण के नाम पर बुलडोजर चलाने पर रोक, भूमिहीन किसानों के सभी बच्चों को रोजगार और पुनर्वास का लाभ और आबादी का निपटारा करने की भी मांग कर रहे हैं।