India News (इंडिया न्यूज),Meerut: लोहियानगर थाना क्षेत्र में गढ़ रोड स्थित 1 हॉस्पिटल की नर्स को दूसरे समुदाय के 3 युवकों और 1 महिला ने टेंपो में अगवा कर लिया। 1 महिला ने उसको गजक खिलाई। इससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसे 1 मकान में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ लोहियानगर थाने पहुंचकर नर्स ने 2 युवकों को नामजद करते हुए महिला समेत 4 के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने महिला सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

मकान में दुष्कर्म किया

आपको बता दें कि विश्व हिंदू परिषद के शास्त्रीनगर प्रखंड मंत्री आशीष गुप्ता के साथ युवती लोहियानगर थाने पहुंची। उसने कहा कि वह नर्स है। बुधवार शाम को नौकरी खत्म कर तेजगढ़ी चौराहे से टेंपो से घर जा रही थी। टेंपो में बैठी 1 महिला ने युवती को गजक दी। गजक खाते ही वह बेहोश हुई तो उसे अलीपुर ले जाकर 1 मकान में दुष्कर्म किया गया। वहां से वह घर पहुंची और परिजनों को घटना की सूचना दी।

आगे की कार्रवाई की जाएगी

पुलिस का कहना है कि युवती 1 आरोपी की पहले से परिचित है। उसने पहले बंधकर बनाकर मारपीट करने की तहरीर दी थी। इस पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। बाद में युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगा दिया। युवती को मेडिकल जांच के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी दाऊद, उसके भाई वाहिद और 1 महिला को गिरफ्तार किया। CO कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि पूछताछ हो रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

दिल्ली में पूरे साल पटाखा फोड़ने पर रहेगा बैन, आतिशी सरकार ने जारी किया आदेश