India News (इंडिया न्यूज),UP Weather Today:  बारिश और अंधी-तूफान का दौर अब थम गया है, वहीँ अब प्रदेश में गर्मी का कहर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाला हफ्ता प्रदेश का काफी गर्म रहने वाला है। आपकी जानकारी के लिए बता दें प्रदेश के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है वहीँ मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 2 से 3 दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होगी और पारा 44 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा। ऐसे में प्रदेशवासियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

  • इन जिलों में येलो अलर्ट जारी
  • नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव

Today Horoscope: मेष से लेकर मीन तक कैसी रहेगी 12 राशियों के लिए 22 अप्रैल की ग्रह दशा, जानें आज का राशिफल!

इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, मंगलवार को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों मंडलों में लू का प्रकोप देखने को मिलेगा। इस दौरान 17 जिलों में लू को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इन जिलों में ललितपुर, झाँसी, महोबा, हमीरपुर, जालौन, कानपुर, औरैया, इटावा, फ़िरोज़ाबाद, आगरा, मथुरा, बांदा, फ़तेहपुर, चित्रकूट, कौशांबी और प्रयागराज शामिल हैं।

सूबेदार बलदेव सिंह सियाचीन ग्लेशियर में शहीद, राजकीय सम्मान के साथ पैतृक गांव झोपड़ा में किया गया अंतिम संस्कार

नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने इस बात की जानकारी दी कि अगले कुछ दिनों तक यूपी में तापमान में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान अलग-अलग जिलों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। हालांकि, 3 दिन बाद न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट की संभावना है। क्योंकि 24 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ फिर से हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने वाला है।

नए पोप को चुनने की प्रक्रिया में भारतीय भी देंगे अपना वोट, देश से ये 6 लोग लेंगे इसमें हिस्सा?