India News UP(इंडिया न्यूज),Pilibhit Road Accident: यूपी के पीलीभीत से दुखद घटना सामने आई है। यहां पीलीभीत के पूरनपुर-बंडा मार्ग पर घुंघचाई थाना इलाके की बलरामपुर पुलिस चौकी के पास नीजि बस बृहस्पतिवार सुबह अनियंत्रित होकर सड़क किनार जा कर खाई में जा गिरी। हादसे में 20 से ज्यादा मजदूर घायल हो गए। इनमें तीन मजदूरों की हालत गंभीर है। तीनों को जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। अन्य मजदूरों को सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

UPPSC Students Protest: अभ्यर्थियों का आंदोलन खत्म करने के लिए UPPSC की बैठक शुरू, वापस लिया जा सकता है ये फैसला!  

हादसे में 25 लोग घायल

ये सभी मजदूर बरेली के नवाबगंज से ईंट भट्ठे पर काम करने के लिए जा रहे थे। बस पलटने का कारण कोहरा और चालक की गलती बताई जा रही है। इस हादसे में 25 लोग घायल हुए हैं। ग्रामीणों की सहायता से पुलिस ने सभी लोगों को बाहर निकाला। दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद परजिनों को इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद सभी मजदूरों के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। मामले की जांच की जा रही है।

CM योगी का सचिव बताकर लोगों से करते थे जालसाजी, अब UP पुलिस ने छुड़ाए छक्के!