India News(इंडिया न्यूज़), UP Crime News: अक्सर ऐसा होता है कि कई युवक नाम बदल कर किसी अन्य धर्म की लड़की को अपने जाल में फसा लेते थे और उनके साथ दरिंदगी दिखते थे। लेकिन यहाँ एक लड़की ने ही ऐसा किया। जिसके बाद सभी मुस्लिम युवकों के होश उड़ गए। दरअसल ये मामला असं का है। आपको बता दें असम की रहने वाली जमीला खातून ने पूजा शर्मा बनकर कई लड़कों को अपने जाल में फंसाया और उनसे मोटी रकम ठग ली। वहीँ जांच में पता चला कि उसने एक ग्रुप भी बनाया हुआ था। जिस ग्रुप में कई आदमी शामिल थे। इस खबर को जानकर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे।
- नाम बदल कर किया कांड
- ऐसे फंसी पुलिस के जाल में
रोज खाएं दही में मिलाकर ये 1 चीज, सेहत बनेगी लाजवाब और हर कोई पूछेगा आपकी फिटनेस का राज!
नाम बदल कर किया कांड
दरअसल, बिजनौर में कोतवाली देहात पुलिस ने लोगों को झूठे केस में फंसा कर मोटी रकम ठगने वाली महिला को दो युवकों के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ये महिला असम की रहने वाली है जिसका नाम जमीला खातून था। लेकिन इस खातून ने अपना नाम पूजा शर्मा बताया था। आरोपी ने बताया कि उसका निकाह 29 मई 2023 को ग्राम अकबराबाद निवासी एहतेशाम के साथ हुआ था। वहीँ इस महिला ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि, एहतेशाम उसे छोड़कर चला गया है और एहतेशाम के माता-पिता उसे प्रताड़ित कर रहे हैं।
गुजरात पुलिस की गाड़ी हरियाणा में सड़क हादसे का शिकार: तीन कर्मियों की मौत, एक गंभीर
ऐसे फंसी पुलिस के जाल में
वहीँ जब पुलिस ने इस मामले की छानबीन की तो पता चला कि पूजा शर्मा का असली नाम जमीला खातून है जो रजब अली की बेटी है । और ये खातून दिल्ली की रहने वाली नहीं है, बल्कि असम के कस्बा नालबरी सीलबोरी थाना डलगांव जिला दारंग की रहने वाली है। वहीँ फिर पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि, जमीला खातून के नाम से पैन कार्ड, बैंक खाता और निर्वाचन कार्ड भी है। इतना ही नहीं इस दौरान यह भी पता चला कि पूजा शर्मा के नाम से उसने एक फर्जी आधार कार्ड भी बनवा रखा है।
पुलिस का कहना है कि इस साजिश में और भी लोग शामिल हैं, जिन्होंने गिरोह बनाकर अवैध रूप से पैसे की मांग की। उपरोक्त लोग अकबराबाद निवासी मोहम्मद फरीद से भी पैसे की मांग कर रहे थे। पैसे न देने पर झूठे केस में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी गई।