India News (इंडिया न्यूज़), UP Bypolls 2024: UP में उपचुनाव के बीच पोस्टर पालिटिक्स जमकर हो रही है। SP के संस्थापक और UP के पूर्व CM मुलायम सिंह यादव की 85वीं जयंती के अवसर पर लखनऊ स्थित BJP कार्यालय के बाहर 1 होर्डिंग लगाई गई है। इसमें नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। ये होर्डिंग 1 BJP कार्यकर्ता ने लगवाई है।
पोस्टर पालिटिक्स जमकर हो रही है
आपको बता दें कि होर्डिंग में मुलायम सिंह यादव के साथ उनकी बहू और BJP नेता अपर्णा यादव की तस्वीर भी साफ दिखाई दे रही है। इस होर्डिंग को BJP कार्यकर्ता चौधरी विवेक बलियान ने लगवाया है। होर्डिंग पर लिखा है- ‘श्रद्धेय नेताजी को 85वीं जयंती पर शत-शत नमन.’ इस कदम ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा छिड़ गई है। हालांकि राज्य में पिछले कुछ दिनों से पोस्टर पालिटिक्स जमकर हो रही है।
छोटी बहू अपर्णा यादव BJP में
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि CM योगी आदित्यनाथ के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ नारे के बाद यह पोस्टर पालिटिक्स तेज हुई है। इस दौरान SP के तमाम नेताओं ने पार्टी के दफ्तर के बार पोस्टर लगाए थे। लेकिन अब नेताजी का पोस्टर BJP दफ्तर के बाहर लगाए जाने की चर्चा हो रही है। दरअसल, अभी नेताजी की छोटी बहू अपर्णा यादव BJP में हैं और सरकार ने उन्होंने UP महिला आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त कर दिया है।