India News (इंडिया न्यूज़), Prayagraj Kumbh 1954 Stampede Incident: आज 3 फरवरी है और प्रयाग महाकुंभ में अंतिम अमृत स्नान चल रहा है। जिसके लिए करोड़ों श्रद्धालु संगम पहुंचे हैं। यह तारीख कई दुखद घटनाओं की गवाह रही है। 71 साल पहले 3 फरवरी 1954 को इलाहाबाद में प्रयाग कुंभ के दौरान भगदड़ मचने से 500 लोगों की मौत हो गई थी। करोड़ों लोगों को संगम तक खींचने वाले आस्था के इस पावन पर्व पर हुई यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हजारों लोगों की आंखों में हमेशा के लिए आंसू छोड़ गई। इस घटना के बाद कुंभ मेले के दौरान होने वाली व्यवस्थाओं और मेला प्रारूप में व्यापक बदलाव किए गए।
इसी तरह साल 2006 में भी वह 3 फरवरी ही थी, जब मिस्र के लाल सागर में एक यात्री नाव के डूबने से एक हजार से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी। देश और दुनिया के इतिहास में 3 फरवरी के दिन और भी कई बड़ी घटनाएं घटी हैं। 1954 में इसी दिन प्रयागराज कुंभ के दौरान मची भगदड़ में 500 लोगों की मौत हो गई थी। 1959 में अमेरिका में एक विमान दुर्घटना में रॉक ‘एन’ रोल बैंड के तीन सदस्यों की मौत हो गई थी। इनमें 22 वर्षीय मशहूर गायक बडी होली भी शामिल थे।