India News (इंडिया न्यूज़), Mahakumbh 2025 Prayagraj: प्रयागराज महाकुंभ में माघी पूर्णिमा स्नान से पहले ही करोड़ों श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया है। जिसके चलते संगमनगरी समेत आसपास के जिलों में भारी जाम की स्थिति बन गई है।  एक तरफ भीड़ और जाम के चलते श्रद्धालु घंटों जाम में फंसकर कई परेशानियों का सामना करते हुए यहां पहुंच रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ भीड़ के चलते स्थानीय लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  लोगों को रोजमर्रा की जरूरत का सामान भी नहीं मिल पा रहा है।  प्रयागराज में भारी भीड़ के चलते स्थानीय लोगों का आना-जाना भी मुश्किल हो गया है।

सड़कों पर भारी जाम और जगह-जगह बैरिकेडिंग और रास्ते बंद होने के कारण लोग समय से अपने दफ्तर नहीं पहुंच पा रहे हैं।  पूरे शहर की व्यवस्था चरमराती नजर आ रही है। लोग दिनभर थोड़ी दूर जाने के लिए भी जाम में फंसे रहते हैं। भीड़ के चलते रोजमर्रा के सामान की किल्लत दूसरी तरफ संगम आने वाले लोगों के चलते यहां खाने-पीने के सामान और खाद्यान्न की किल्लत हो रही है।

महाकुंभ से लौट रहे 7 श्रद्धालुओं की सड़क दुर्घटना में मौत, मौके पर पहुंचे DM-SP

एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि भीड़ के कारण आम स्थानीय लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। राशन नहीं मिल रहा है, दूध भी नहीं मिल रहा है। जाम के कारण एक जगह से दूसरी जगह जाना मुश्किल हो रहा है। लोगों ने घरों से निकलना बंद कर दिया है। लोग बहुत जरूरी होने पर ही बाहर निकल रहे हैं। प्रयागराज, यूपी: एक स्थानीय व्यक्ति का कहना है, “स्थानीय निवासियों के लिए आना-जाना एक बड़ी समस्या बन गई है। राशन और दूध जैसी जरूरी चीजें भी नहीं मिल पा रही हैं…

उत्तराखंड बसों पर छाया संकट, अफसरों की अड़चन से बढ़ा बवाल, क्यों नहीं आई नई बसें?

हालांकि महाराष्ट्र से आए श्रद्धालुओं ने माना कि थोड़ी परेशानी हुई, लेकिन उन्होंने योगी सरकार के काम की तारीफ भी की, उन्होंने कहा कि हमने त्रिवेणी संगम पर गंगा स्नान किया है। हमें बहुत अच्छा लग रहा है। हम यहां की पुलिस व्यवस्था से बहुत संतुष्ट हैं। सरकार ने यहां पुलिस व्यवस्था को इतने अच्छे से संभाला है कि यहां इतनी भीड़ थी, फिर भी हमें कोई परेशानी नहीं हुई। गंगा स्नान भी अच्छे से हुआ। यहां पुलिस प्रशासन ने काफी सहयोग किया है। क्योंकि सीएम योगी ने यहां प्रशासन को काफी सख्त कर दिया है।

अखिलेश यादव ने भी उठाए सवाल

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने महाकुंभ में हुई बदइंतजामी को लेकर योगी सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि यह डबल इंजन की सरकार नहीं बल्कि डबल ब्लंडर की सरकार है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को सुविधाएं मिलनी चाहिए। सरकार ने प्रचार-प्रसार पर इतना खर्च किया, अपनी छवि सुधारने के लिए कई एजेंसियों को काम पर रखा। कुंभ धार्मिक है, पुण्य के लिए है। इसमें छवि का कोई सवाल नहीं है। तीन दिन तक लोग वाहनों में, सड़कों पर रहे। प्रयागराज के लोग घरों में नजरबंद हैं।

मां-बाप की बदनामी…2 करोड़ में महिला को गंदा ऑफर, अब कहीं के नहीं रहे Ranveer Allahbadiya, ढूंढ रही इतने राज्यों की पुलिस