India News (इंडिया न्यूज)Prayagraj News: प्रयागराज में रामनवमी के मौके पर हिंदू संगठनों के लोगों ने सालार मसूद गाजी की दरगाह पर चढ़कर हंगामा किया। हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भगवा झंडे लेकर दरगाह की छत पर चढ़ गए और दरगाह के गुंबद के पास भगवा झंडा हवा में लहराते हुए नारेबाजी की। यह हंगामा भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता मनेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में किया गया।
शहर से करीब 40 किलोमीटर दूर सिकंदरा इलाके में स्थित सालार मसूद गाजी की दरगाह पर शाम करीब 4 बजे दर्जनों भगवाधारी लोग पहुंचे। यहां दीवारों के सहारे दरगाह की छत पर चढ़ गए और गुंबद के पास भगवा झंडा हवा में लहराते हुए नारेबाजी की। इस दौरान अफरा-तफरी मच गई और तीन युवक भगवा झंडा लेकर गुंबद पर पहुंच गए, जबकि नीचे जमा दर्जनों लोग नारेबाजी कर रहे थे।
रोजाना 10 दिनों तक 1 आंवला खाने से क्या होता है?
पुलिस के पहुंचने से पहले ही कार्यकर्ता वापस चले गए
हंगामा करने वाले युवक बाइक से सालार मसूद गाजी की दरगाह पर पहुंचे थे। दरगाह पर भगवा झंडा लहराने के बाद कार्यकर्ता पुलिस के पहुंचने से पहले ही वापस चले गए। इस दौरान दरगाह परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया और लोग दहशत में इधर-उधर भागने लगे। हंगामा करने वाले युवकों का नेतृत्व करने वाले मनेंद्र प्रताप सिंह खुद को संघ और भाजपा का कार्यकर्ता बताते हैं।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की
इसके साथ ही उन्होंने अपने प्रोफाइल में खुद को इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी का पूर्व छात्र नेता भी लिखा है। वह करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं, उनका कहना है कि सालार मसूद गाजी एक आक्रांता थे। ऐसे में तीर्थराज प्रयाग में उनकी कोई दरगाह नहीं होनी चाहिए और दरगाह को तत्काल ध्वस्त किया जाना चाहिए। उस स्थान को हिंदुओं को पूजा-अर्चना के लिए सौंप दिया जाना चाहिए, वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।