इंडिया न्यूज, लखनऊ:
Priyanka and Akhilesh: 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर नेता काफी व्यस्त रहने लगे हैं। चुनावी प्रचार के दौरान भले ही वह जनसभा में एक-दूसरे पर हमला बोलें लेकिन जब आमना-सामना होता है तो आंखों से ही अभिवादन होता है। शुक्रवार को लखनऊ में दोपहर करीब तीन बजे दिल्ली से लखनऊ आ रही फ्लाइट के लैंड होते समय अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की मुलाकात हुई। विस्तारा की फ्लाइट में हुई इन दोनों की मुलाकात की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव ने एक-दूसरे का अभिवादन किया और आपस में बात भी की।
Priyanka and Akhilesh दिल्ली दौरे पर आए थे अखिलेश यादव
सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव आज लखनऊ से दिल्ली दौरे पर आए थे। दिल्ली में उन्होंने पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की। इसके बाद वह विस्तारा की फ्लाइट से लखनऊ वापस लौट रहे थे। कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा भी दिल्ली से लखनऊ का सफर इसी फ्लाइट में कर रही थीं।
Read More : Kisan Mahapanchayat Postponed: अखिल भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत हुई स्थगित, 26 अक्टूबर को होना था आयोजन
Connect With Us : Twitter Facebook