राम मंदिर की पहली वर्षगांठ आज, अयोध्या में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़
Ram Mandir Anniversary
India News(इंडिया न्यूज़),Ram Mandir Anniversary : धार्मिक नगरी अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा का प्रथम वर्ष मनाया जाएगा। इसके लिए तीन दिवसीय भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। 11, 12 और 13 जनवरी को धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। सीएम योगी खुद राम मंदिर महाआरती में शामिल होंगे। राम की प्राण प्रतिष्ठा के वार्षिक समारोह के लिए पूर्ण स्थापना हो चुकी है। आज 11 जनवरी 2025 पौष शुक्ल की द्वादशी को भगवान रामलला के भव्य मंदिर में भव्य मंदिर का प्रथम वार्षिक समारोह मनाया जाएगा।
राम मंदिर की पहली वर्षगांठ
धार्मिक अनुष्ठान में खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। तीन दिव्य धार्मिक अनुष्ठान होंगे। जो राम जन्मभूमि परिसर और परिसर से लगे अंगद टीला में चार स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे. अंगद टीला पर आम लोग भी शामिल हो सकेंगे और सुबह से ही राम जन्मभूमि परिसर में यज्ञ का दौर शुरू हो जाएगा। यात्री सुविधा केंद्र पर संगीतमय रामायण का आयोजन होगा, फिर सुबह राम जन्मभूमि परिसर में यजुर्वेद का पाठ होगा।
अयोध्या में राम लला की पहली वर्षगांठ के दिन भारी संख्या में भक्त राम भगवान के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, अयोध्या में राम लला के दर्शन करने के लिए सभी श्रृद्धालु पहुंच रहे हैं।
अयोध्या राम मंदिर में रामलला की पहली वर्षगांठ बड़े ही भव्य तरीके से मनाई जा रही है। इस दौरान तीन दिनों तक कई अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। जिसमें राम भक्त भी शामिल हो सकेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामलला का अभिषेक करके करेंगे। इसके बाद राम जी की आरती की जाएगी।