India News (इंडिया न्यूज़),Ram mandir first anniversary: अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ मनाई गई। 11, 12 और 13 जनवरी को धार्मिक अनुष्ठान किए गए। सबसे पहले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर रामलला का अभिषेक किया गया।

भव्य मंदिर में भगवान रामलला की स्थापना का पहला वार्षिक उत्सव पौष शुक्ल द्वादशी 11 जनवरी 2025 को मनाया गया। वहीं रामलला की महाआरती भी की गई। मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के नेतृत्व में अन्य पुजारियों ने महाआरती की।

Mahakumb 2025: महाकुंभ में 24 घंटे भंडारा महारसोई में हजारों लोगों का खाना | Pryagraj | India News

बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाआरती का हिस्सा बने

बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाआरती का हिस्सा बने। रामलला को भोग लगने के बाद पट खुल गए हैं। प्रतिष्ठा द्वादशी पर महाआरती की गई। रामनगरी पहुंचे श्रद्धालु महाआरती का हिस्सा बन रहे हैं। बता दें कि, प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी पर रामलला का पहले अभिषेक संपन्न किया गया। बता दें कि वैसे तो राम लला की महाआरती उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से की जाती, लेकिन बीच रास्ते में किसी तकनीकी के चलते उनका विमान रूक गया। जिसके चलते उनकी गैर मौजूदगी में महाआरती संपन्न कराई गई।

Mahakumb 2025: महाकुंभ में 24 घंटे भंडारा महारसोई में हजारों लोगों का खाना | Pryagraj | India News