India News (इंडिया न्यूज),Viral Video: उत्तर प्रदेश के संभल में कई समय से नाजुक स्थति बनी हुई थी। संभाल में लगातार धार्मिक विवाद देखने को मिलता रहता है। वहीँ कई समय से तो सांप्रदायिक दंगों का भी सामना करना पड़ा था। लेकिन अब उत्तर प्रदेश का संभल जिला बदल रहा है। दरअसल, 24 नवंबर को हुए दंगों के बाद यहां के हालात काफी नाजुक हो गए थे। लेकिन अब स्थति काफी बेहतर है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रामनवमी पर शहर में भव्य जुलूस निकाला गया और ये शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। स्थानीय लोगों के मुताबिक उन्हें याद नहीं आता कि यहां कभी रामनवमी पर जुलूस निकाला गया हो। यह जुलूस विश्व हिंदू परिषद की तरफ से निकाला गया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें, जुलूस के दौरान सड़कों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था।
- कुछ इस अंदाज में निकाला गया जुलूस
- मुस्लिम लोगों ने किया स्वागत
कुछ इस अंदाज में निकाला गया जुलूस
आपको बता दें की, इस जुलूस में परंपरा के अनुसार आस्था और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। इसमें सैकड़ों की संख्या में पुरुष और महिलाएं शामिल हुए। इस दौरान हाथों में नंगी तलवारें लेकर करतब दिखाती युवतियों का आत्मविश्वास देखने लायक था। इस जुलूस में भगवान राम और बजरंग बली के अलावा कई अन्य देवी-देवताओं की झांकियां सजाई गई थीं। जुलूस में चल रहे लोग भगवान के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शहर में कई जगहों पर इस जुलूस का स्वागत किया गया।
मुस्लिम लोगों ने किया स्वागत
इलाके के लोगों ने इस बात की जानकारी दी कि, मुस्लिम बहुल इलाका होने के कारण आज से पहले ऐसा माहौल कभी नहीं देखा गया। खास तौर पर जामा मस्जिद के सामने से धार्मिक जुलूस निकालना तो दूर, कोई इसके बारे में सोच भी नहीं सकता था। हालांकि, इस बार पुलिस और प्रशासन की सतर्कता के कारण यह संभव हो पाया है। दरअसल, कई जगहों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आगे आकर इस जुलूस का स्वागत किया है। जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। खुद पुलिस के आला अधिकारी जगह-जगह गश्त करते नजर आए।