India News (इंडिया न्यूज़),Ramadan 2025: इबादत, सब्र और नेमतों से भरा माह-ए-रमजान एक बार फिर बरकतों के साथ दस्तक दे चुका है। रविवार, 2 मार्च को रोजेदारों ने पहला रोजा पूरा किया, सहरी के बाद नमाज अदा की और कुरआन-ए-पाक की तिलावत से दिन की शुरुआत की। मस्जिदों में दरूदो सलाम गूंजा, तो घरों में भी इबादतों का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। आज रमजान का दूसरा दिन है, और पूरे उत्तर प्रदेश में इबादत का खास माहौल बना हुआ है। रोजेदार सहरी और इफ्तार की खास तैयारियों में जुटे हैं।

रमजान के तीन अशरे और पहला ‘रहमत’ का दौर

रमजान के तीन हिस्से होते हैं— रहमत, मगफिरत और जहन्नम से आजादी। इस समय पहला अशरा चल रहा है, जिसे रहमत (दया) का दौर कहा जाता है। इस दौरान रोजेदार अल्लाह से रहमत की दुआएं मांगते हैं और नेकियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

UP के प्रमुख शहरों में सहरी और इफ्तार का समय

अगर आप भी रोजा रख रहे हैं, तो जानिए अपने शहर में सहरी और इफ्तार का सही वक्त:

लखनऊ:
– इफ्तार (3 मार्च): सुन्नी 6:10 PM, शिया 6:20 PM
– सहरी (4 मार्च): सुन्नी 5:04 AM, शिया 4:56 AM

आगरा:
– इफ्तार: सुन्नी 6:22 PM, शिया 6:32 PM
– सहरी: सुन्नी 5:17 AM, शिया 5:10 AM

प्रयागराज:
– इफ्तार: सुन्नी 6:10 PM, शिया 6:17 PM
– सहरी: सुन्नी 4:57 AM, शिया 4:54 AM

मेरठ:
– इफ्तार: सुन्नी 6:24 PM, शिया 6:33 PM
– सहरी: सुन्नी 5:19 AM, शिया 5:10 AM

वाराणसी:
– इफ्तार: सुन्नी 6:00 PM, शिया 6:11 PM
– सहरी: सुन्नी 5:02 AM, शिया 4:57 AM

रमजान की रूहानियत और इबादत की महक

रमजान सिर्फ भूख और प्यास सहने का नाम नहीं, बल्कि यह संयम, भलाई और आत्मशुद्धि का महीना है। इफ्तार के वक्त रोजेदारों के चेहरों पर सुकून की चमक देखने लायक होती है। बाजारों में खजूर, शर्बत, फल और पकवानों की रौनक बनी हुई है। इबादत और नेकी का यह सिलसिला आगे भी चलता रहेगा। रमजान का यह नूर सभी के लिए रहमत और बरकत लाए, इसी दुआ के साथ…!