India News (इंडिया न्यूज़ ), Ramayan Conclave: अयोध्या में रामायण कॉन्क्लेव का उद्घाटन हुआ। बता दें कि इस बार अयोध्या ही नहीं विदेश तक रामायण कॉन्क्लेव का आयोजन होगा। राम वन गमन मार्ग के 4 स्थलों समेत 6 प्रदेश के साथ देश के 10 स्थानों पर रामायण कॉन्क्लेव का उद्घाटन होगा। इसके अलावा श्रीलंका और नेपाल में भी रामायण कॉन्क्लेव आयोजित होगा । आम जन को रामायण और राम से जोड़ने का यह अनूठा प्रयास संस्कृति विभाग और पर्यटन विभाग की ओर से हो रहा है। रामायण कॉन्क्लेव का उद्घाटन सोमवार को हुआ। बता दें कि मंगलवार को भी अयोध्या में रामायण कॉन्क्लेव होगा। इसमें तमाम सांस्कृतिक और शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन होगा । रामायण कॉन्क्लेव का पहली बार विदेश में आयोजन होने जा रहा है। भारत के 6 राज्यों में 10 स्थानों पर रामायण का उद्घाटन होगा। इसमें मुख्य रूप से 4 स्थान वो होंगे, जिस मार्ग से भगवान श्रीराम वन गए थे।
आयोजन की तैयारी है
आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय रामायण वैदिक शोध संस्थान के सलाहकार आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि रामायण कॉन्क्लेव का आयोजन पर्यटन विभाग, संस्कृति विभाग के साथ मिलकर करता है। कॉन्क्लेव शब्द विश्व को आकर्षित भी करता है। इस बार अंतरराष्ट्रीय स्तर के रामायण कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया है। पहली बार देश के बाहर रामायण कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। इस बार श्रीलंका और नेपाल 2 जगह रामायण कांक्लेव का आयोजन किया जा रहा है। अगले साल कई अन्य देशों में रामायण कॉन्क्लेव के आयोजन की तैयारी है।