Rape of Teenager
इंडिया न्यूज, ललितपुर:
यूपी में फिर से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना हुई। यहां के जिला ललितपुर में एक किशोरी से 6 सालों शारीरिक शोषण होता रहा। घटना शहर के कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक मोहल्ला में हुई। बताया जा रहा है कि किशोरी जब 11 साल की थी तभी से उसका शारीरिक शोषण शुरू हो गया था। मामले में खुलासा तब हुआ जब बार-बार हो रहे शारीरिक शोषण से परेशान होकर किशोरी ने मां और भाई को अपने साथ कमरे में बंद कर किसी तरह फोन से पुलिस से शिकायत की। अब पुलिस ने उसके पिता, चाचा, ताऊ के साथ-साथ कुछ राजनीतिक लोगों सहित 25 नामजद समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
होटलों तक में ले जाया गया
किशोरी ने बताया कि उसके साथ सबसे पहले दुष्कर्म तब हुआ जब वह कक्षा छह में पढ़ती थी। पिता ने ग्राम महेशपुरा के खेतों के पास ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद यह सिलसिला शुरू हो गया। उसे होटलों में ले जाया गया। 6 वर्षों से अलग-अलग लोगों ने दुष्कर्म किया। इनमें परिवार के लोग भी शामिल हैं। इस दौरान उसे बेचने का भी प्रयास किया गया। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक ने खुद किशोरी के घर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब वह मां और भाई के साथ बाहर आई। पुलिस ने इस मामले में पिता, चाचा, ताऊ के अलावा जिले के सपा व बसपा के नेताओं पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कुल 28 लोगों पर मुकदमा लिखा गया है, जिनमें 25 नामजद हैं। इनमें नौ परिवार के लोग हैं।
Connect With Us : Twitter Facebook