India News (इंडिया न्यूज़),RSS News: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत संघचालक के चुनाव 17 दिसंबर को होंगे। उधर, अवध प्रांत के 7 विभागों के संघ चालक के चुनाव में लखनऊ में अरविंद जैन व सीतापुर में डॉ. हरपाल सिंह नए संघ चालक चुने गए हैं।

चुनाव 17 दिसंबर को होगा

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पूर्वी क्षेत्र के अवध प्रांत के संघचालक और सह संघचालक का चुनाव 17 दिसंबर को होगा। अवध प्रांत के 7 विभागों के संघ चालक के चुनाव में राजधानी लखनऊ में अरविंद जैन और सीतापुर में डॉ. हरपाल सिंह को नए संघ चालक चुने गए हैं। जबकि शेष पांच विभागों में निवर्तमान संघचालक को दोबारा चुने गए हैं।

3 से 10 दिसंबर तक

संघ में महानगर, विभाग और प्रांत में संघचालक और सह संघचालक के चुनाव 3 वर्ष के अंतराल पर कराए जाते हैं। 3 से 10 दिसंबर तक अवध प्रांत के 27 महानगर और 7 विभागों में चुनाव कराए गए हैं। रायबरेली में हरमेश बहादुर सिंह, बहराइच में परमेश्वर सिंह, और गोंडा मे सौम्य अग्रवाल व अयोध्या में गंगाबक्श फिर से संघचालक चुने गए हैं। उन्नाव में भी पुराने संघचालक चुने गए हैं।

अवध प्रांत की कार्यकारिणी के सदस्य

अवध प्रांत में वर्तमान में कृष्णमोहन संघचालक हैं और सुनील खरे सह प्रांत संघचालक हैं। 17 दिसंबर को अवध प्रांत की कार्यकारिणी के सदस्य दोनों पदों पर चुनाव करेंगे। संघ के एक पदाधिकारी ने बताया कि वैसे तो मतदान की स्थिति नहीं आती है। लेकिन यदि विपरीत परिस्थिति में एक पद के लिए एक से अधिक स्वयंसेवक दावेदारी अगर करते हैं तो कार्यकारिणी सदस्यों के हाथ खड़े कराकर सांकेतिक चुनाव कराया जाता है।

ये भी पढ़ें –