India News (इंडिया न्यूज),Saas Damad News:अलीगढ़ के बाद यूपी में सास-दामाद के भागने की एक और घटना सामने आई है। यहां रहने वाली एक महिला ने अपनी बेटी की शादी बस्ती के एक युवक से तय की थी। बेटी की शादी 9 मई को होनी है। इससे पहले ही सास अपने दामाद के प्यार में पागल हो गई। इतना ही नहीं, शादी से पहले दोनों घर से भाग भी गए।
सड़ेंगी आंतें, लगेंगे कीड़े…सावधान! अगर खा लिया इस जानवर का मांस तो उतार देगा आपको मौत के घाट, एक्सपर्ट्स ने किया चौंकाने वाला खुलासा
जानें क्या है पूरा मामला?
दरअसल, खोड़ारे थाना क्षेत्र के हबीरपुर निवासी 44 वर्षीय ऊषा देवी 25 अप्रैल को सुबह 7:00 बजे बिना किसी को बताए घर से भाग गई थी। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद जब ऊषा देवी नहीं मिली तो 27 अप्रैल को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। बताया गया कि ऊषा देवी ने अपनी बेटी की शादी बस्तिया के दुबौलिया थाना क्षेत्र के भुइरा गांव निवासी राम स्वरूप से तय की थी। शादी तय होने के बाद दोनों एक दूसरे से बातचीत करने लगे। इस दौरान दामाद राम स्वरूप ने ऊषा देवी की बेटी से शादी करने से इनकार कर दिया।
9 मई को होनी है शादी
इसके बाद राम स्वरूप अपनी सास ऊषा देवी से बातचीत करने लगा। आरोप है कि 25 अप्रैल को दामाद राम स्वरूप ऊषा देवी को लेकर भाग गया। दामाद रामस्वरूप ने जब शादी से इनकार कर दिया तो ऊषा देवी ने अपनी बेटी की शादी कहीं और तय कर दी। उसकी शादी 9 मई को होने वाली है। पुलिस ने 72 घंटे के अंदर सास और दामाद को पकड़ कर परिवार के हवाले कर दिया।
मानसिक हालत ठीक नहीं
घर पहुंची उषा देवी ने बताया कि मेरी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। इसलिए मैं अपने होने वाले दामाद रामस्वरूप के साथ चली गई। मैंने पहले अपनी बेटी की शादी रामस्वरूप से तय की थी, लेकिन बाद में रामस्वरूप ने मना कर दिया। अब हमारी बेटी की शादी 9 मई को हमारे दूसरे दामाद के साथ होगी। वहीं, पति कृष्ण कुमार ने बताया कि हमारी पत्नी की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। वह 25 अप्रैल को सुबह 7:00 बजे कहीं चली गई। कृष्ण कुमार ने पत्नी के भागने की बात से इनकार किया है।