India News (इंडिया न्यूज), Saharanpur Suicide Case: सहारनपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। एक राहगीर द्वारा सड़क किनारे पांचों लोगों को पड़े देखा तो उसकी सूचना पुलिस को दी। मगर, इस घटना से हड़कंप मच गया है। दरअसल, गागालहेडी–देवबंद मार्ग पर एक ही परिवार के पांच लोग जहर खाकर बेसुध हालत में हाइवे किनारे पड़े मिले। माता-पिता और तीन बच्चे इसमें शामिल हैं।

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में अब तक 1 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया स्नान | Breaking News | India News

हाईवे पर बेसुध पड़ा पूरा परिवार

पुलिस ने सभी लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां सभी की हालत नाजुक बनी हुई है। थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के नन्दी फिरोजपुर के रहने वाले विकास और उसकी पत्नी रजनीश के अलावा उसके तीन बच्चे परी, पालक और विवेक बेसुध हालत हाईवे पर पड़े मिले हैं। पूरे परिवार को हाईवे पर पड़ा देखकर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने एंबुलेंस को भी फोन किया, लेकिन एंबुलेंस का नंबर नहीं लगा। बाबा ने हिम्मत दिखाते हुए परिवार के पांच सदस्यों को अपनी कार में लेकर हरोड़ा स्थित सीएचसी पर ले गए।

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में अब तक 1 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया स्नान | Breaking News | India News

कर्ज के चलते ली जान

लेकिन, परिवार के लोगों की गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस को भी सूचना दी। फिलहाल, परिवार के सभी सदस्यों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। परिवार के सभी लोग बेसुध हालत में हैं। परिवार के लोगों ने क्यों जहर खाया इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, रास्ते में युवक बाबर को विकास ने बताया कि उसके ऊपर लाखों रुपये का कर्ज हो गया है, जिस कारण वह परेशान था और उसने अपने परिवार सहित जहर खाकर जिंदगी को समाप्त करने की कोशिश की है। वहीं, डॉक्टरों का कहना है कि सभी की हालत गंभीर बनी हुई है। इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि अभी परिवार के लोगों से संपर्क किया जा रहा है।