India News ( इंडिया न्यूज),Sambhal Holi: होली और रमजान के मद्देनजर संभल में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। पीस कमेटी की बैठक में सीओ अनुज चौधरी ने सख्त चेतावनी भी दी है। सीओ अनुज चौधरी ने कहा कि होली पर जिसे भी रंगों से आपत्ति है, वह घर से बाहर न निकले। जुमे का त्यौहार साल में 52 बार आता है। जबकि होली सिर्फ एक बार आती है।
‘बिहार में शराब की बहार’ का लालच देकर सरकार बनाने की फिराक में कांग्रेस, विकास छोड़ विनाश की ओर जाएगी जनता?
‘जिसे भी रंगों से आपत्ति है, वह घर से बाहर न निकले’
होली और रमजान को सौहार्दपूर्ण माहौल और शांतिपूर्वक मनाने के लिए संभल में पीस कमेटी की बैठक हुई। इस बैठक में सीओ अनुज चौधरी ने होली को लेकर कहा कि जुमे का त्यौहार साल में 52 बार आता है, होली साल में एक बार आती है। मुस्लिम समुदाय के जिन लोगों को लगता है कि होली के रंगों से धर्म भ्रष्ट हो जाएगा, उन्हें उस दिन घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। अगर निकलते भी हैं, तो इतना बड़ा दिल रखें कि सब एक जैसे हों, आखिर रंग तो रंग ही होते हैं। जैसे मुस्लिम पक्ष ईद का इंतजार करता है, वैसे ही हिंदू पक्ष भी होली का इंतजार करता है।
होली और रमजान पर कड़ी सुरक्षा, डीआईजी ने संभाला मोर्चा
डीआईजी मुनिराज जी होली और रमजान के मद्देनजर शहर में कानून व्यवस्था का जायजा लेने बुधवार शाम को संभल पहुंचे। उनके साथ डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने चंदौसी चौराहे पर पुलिस बल को ब्रीफ किया और फिर पुलिस व पीएसी के साथ रोडवेज बस स्टैंड, अस्पताल चौराहा, चांगमल कोठी और दीपा सराय में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
डीआईजी मुनिराज जी ने पैदल गश्त की और स्थानीय लोगों से बातचीत की। उन्होंने त्योहारों के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की। उन्होंने साफ कहा कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी और अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीआईजी ने सभी थानों की पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि होली, रमजान, जुमा अलविदा और ईद के दौरान शहर में कड़ी सुरक्षा रहेगी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि त्योहार शांति व भाईचारे के साथ मनाएं, किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।