India News (इंडिया न्यूज), Sambhal News: संभल में 24 नवंबर को जामा मस्जिद के निरक्षण के दौरान हुई हिंसा मामले में समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर्रहमान बर्क का नाम आरोपी की लिस्ट में आने के बाद से उन्हें अब गिरफ्तारी का डर सताने लगा है।
Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 24 दिसंबर को करेंगे चंपारण का दौरा, कई योजनाओं का करेंगे उद्घाटन
लेकिन, उससे पहले जिया उर्रहमान बैरक (Zia Urrahman Barrack) ने इलाहाबाद हाई कोर्ट (Allahabad High Court) में अर्जी देकर अपने खिलाफ दर्ज FIR को रद्द करवाने की मांग की है।
संभल में मस्जिद के सर्व के दौरान हजारों की संख्या में इकठ्टे हुए लोगों ने पुलिस और अधिकारियों पर जमकर पत्थरबाजी, तोड़फोड़, आगजनी और फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। इस पूरी हिंसा में 5 लोगों की मौत हो गई थी।
इतना ही नहीं, इस हिंसा में सीओ समेत 19 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। इस मामले में संभल पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की थी। इनमें से एक FIR सपा सांसद जियाउर्रहमान बैरक और स्थानीय सपा विधाक इकबाल महमूद के बेटे के खिलाफ दर्ज हुई थी। इन दोनों पर लोगों को हिंसा के लिए भंड़काने का आरोप लगा था।