शाही मस्जिद के सामने ये क्या करने लगी हिन्दू महिलाएं, पहले जलाए दीप फिर…
Sambhal News
India News (इंडिया न्यूज़),Sambhal News : यूपी के संभल में जहां पुलिस चौकी बनाई जा रही है, वहां शनिवार को स्थानीय महिलाएं पूजन सामग्री लेकर पहुंचीं और भूमि पूजन स्थल पर नवग्रह बनाकर दीप जलाए। महिलाओं ने पूजा की। उन्होंने कहा कि पुलिस चौकी बनने से वे सुरक्षित महसूस कर रही हैं। इस स्थान पर चौकी बनाई जा रही है, यह अच्छा कदम है। वे मंदिर जाने से पहले दीप जलाने यहां आई हैं। महिलाओं ने आटे से नवग्रह बनाकर उस पर दीप जलाए और विधि-विधान से पूजा की।
भूमि पूजन के बाद चौकी बनाने का काम होगा शुरू
दरअसल, शुक्रवार को संभल में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने जामा मस्जिद के सामने खाली मैदान में पुलिस चौकी बनाने का निर्णय लिया था। इसके तुरंत बाद चौकी की नींव खोदने का काम शुरू कर दिया गया। इसके लिए शनिवार सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आधारशिला रखी गई और भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन के बाद चौकी बनाने का काम शुरू हो गया।
शनिवार रात जब पुलिस चौकी का निर्माण कार्य चल रहा था, तभी आसपास के इलाके में रहने वाली कुछ महिलाएं हाथों में दीपक और पूजा की थाली लेकर भूमि पूजन स्थल पर पहुंच गईं। महिलाओं ने वहां नवग्रह बनाकर दीपक जलाए और शनिवार की पूजा विधि-विधान से की। बातचीत के दौरान महिलाओं ने बताया कि आज यहां पुलिस चौकी बन रही है, इसलिए हम सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। हम मंदिर जाने से पहले यहां दीपक जलाने आए हैं। हमने नवग्रह बनाकर उस पर दीपक रखे हैं।