India News (इंडिया न्यूज),Sambhal Viral News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक अनोखी घटना घटी है, जहां एक आलू में भगवान विष्णु के चार अवतार देखे गए हैं। आलू में कछुआ, शेषनाग, मछली और वराह अवतार की आकृतियां देखी गई हैं। यह आलू अब आस्था का केंद्र बन गया है और लोग इसे देखने और पूजने आ रहे हैं। इस आलू को शंकर कॉलेज के पास तुलसी मानस मंदिर में रखा गया है, जहां श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच रहे हैं।

मंदिर के पुजारी का कहना है कि वंश गोपाल तीर्थ के पास कैमा गांव में यह आलू निकला है और इसमें भगवान के अवतारों की आकृति दिखाई दी है। भक्तों का कहना है कि यह आलू चमत्कार है और इसमें भगवान की शक्ति है। लोग इस आलू को देखने और पूजने के लिए आ रहे हैं और यह अब आस्था का केंद्र बन गया है। लोग आलू को देखने और पूजने के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं।

Numerology: इन तारीखों पर जन्में लोगों को जिंदगी में नहीं मिलती सफलता…बीत जाती है जवानी लेकिन ये सोचने में ही कर देते हैं वक्त बर्बाद!

तुलसी मानस मंदिर में रखा गया है आलू

तुलसी मानस मंदिर में आलू को फूलों की माला पहनाकर स्थापित किया गया है। आलू को भगवान का अंश मानकर पूजा जा रहा है। मंदिर के पंडित ने आलू के बारे में बताया कि यह भगवान की अनोखी लीला है, जो इस साल खुशियों का नया अवसर लेकर आई है। उन्होंने आगे बताया कि इस आलू में भगवान की आकृति में नंदी, भोले, कछुआ, मछली की आकृति साफ दिखाई दे रही है।

संभल में आ गए भगवान कल्कि?

कहा जाता है कि उत्तर प्रदेश के संभल में भगवान कल्कि अवतार लेंगे, जो भगवान विष्णु के 10वें अवतार होंगे। अलग-अलग वेदों और पुराणों में इसका जिक्र किया गया है। अब मंदिर में भगवान के आकार का आलू राम दरबार में रखा गया है, जहां श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और दर्शन कर पूजा कर रहे हैं। यह आलू लोगों की आस्था से जुड़ गया है। मंदिर के पंडित ने भी इसे भगवान की असाधारण लीला बताया है।

हारने के बाद भी खस्ता हाल पाकिस्तान को ICC ने कर दिया मालामाल, Champions Trophy जितने पर भी भारत को मिली बस इतनी रकम, जाने क्यों?