India News (इंडिया न्यूज), Sant Kabir Nagar News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। संसद हो या सड़क उन्हें अपनी बातों को बेबाकी से रखते देखा जाता है। उनके इस अंदाज का एक नया उदाहरण सामने आया है। बीते शनिवार को सीएम योगी अचानक संत कबीरनगर के दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने एक सामूहिक विवाह कार्यक्रम में हिस्सा लिया। अपने अचानक शादी में पहुंचने पर उन्होंने खुद पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि ”मै बिना बुलाये शादी में मेहमान बन गया।”
हर जोड़े पर 51 हजार रुपए खर्च
सामूहिक विवाह कार्यक्रम का हिस्सा बने नवदंपत्तियों का उन्होंने मनोबल बढ़ाया। सीएम योगी ने नवदंपत्तियों से पूछा कि आप बताओं की किस शादी में बारात में इतनी संख्या होती है? यहां हर तबके के लोग पहुंचे हैं। यहां मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक, अफसर समेंत तमाम लोग हैं। उन्होंने कहा कि मैंने आज तक इतनी बरात किसी शादी में नहीं देखी है। इस विवाह कार्यक्रम पर ईश्वर संत कबीर की कृपा और डबल इंजन सरकार का प्रभाव है। बता दें कि इस कार्यक्रम में लगभग 600 जोड़ों ने शादि रचाई। हर जोड़े पर 51 हजार रुपए खर्च किए गए।
मंदिर पर फूल अर्पित
इस कार्यक्रम में शामिल होने के अलावा बाबा बुलड़ोजर ने कबीर महापरिनिर्वाण स्थली पर बने मंदिर पर फूल अर्पित किए हैं। इस कार्यक्रम में कई दिग्गज मौजूद रहें। सभी ने नवदंपत्तियों को शुभकामनाएं दी है।
Also Read:
- Pakistani Agent: मेरठ से गिरफ्तार हुआ पाकिस्तानी एजेंट, रूस में भारतीय दूतावास में करता था काम
- Asaduddin Owaisi: राजनीति के मंझे खिलाड़ी ने रिलेशनशिप पर दी एडवाइज, जानें पती-पत्नी रिश्ते पर असदुद्दीन ओवैसी की राय
- PM Modi in Assam: दो दिवसीय दौरे पर असम पहुंचे पीएम मोदी, 1,600 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया अनावरण