India News (इंडिया न्यूज),Satish Gautam: उत्तर प्रदेश की अलीगढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद सतीश गौतम ने बड़ा बयान दिया है। एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि मैं हिंदुओं के वोट से सांसद बना हूं। मुझे एक भी मुस्लिम वोट नहीं चाहिए। उनके इस बयान के बाद फिर से राजनीतिक बयानबाजी तेज हो सकती है। इससे पहले होली और रमजान के मुद्दे पर राजनीति हो रही है।

भारत ही नहीं मॉरीशस भी है बिहारियों का अड्डा, जानें विदेश में कितनी है संख्या?

‘मुझे एक भी मुस्लिम वोट नहीं चाहिए’

भाजपा सांसद ने आगे कहा कि मुझे उनके वोट की जरूरत नहीं है। मैं हिंदुओं के वोट की वजह से सांसद बनता हूं। मैं उनका वोट नहीं लेता और मुझे उनकी जरूरत भी नहीं है। मैं अलीगढ़ में हिंदुओं के वोट से सांसद बनता हूं। मैं तीसरी बार सांसद बना हूं और चौथी बार भी हिंदुओं के वोट से सांसद बनूंगा। यूनिवर्सिटी के अंदर हिंदुओं के सभी त्योहार मनाए जाएंगे।

अलीगढ़ सांसद ने कहा कि ना का सवाल ही नहीं है। ना क्या है? अनुमति दी गई है, दे रहे हैं और आगे भी देंगे। उन्हें समझ आ गया है कि यूनिवर्सिटी कैसे चलानी है। यूनिवर्सिटी शिक्षा के क्षेत्र में ही चलेगी। छात्र यहां से शिक्षा लेकर आईएएस-आईपीएस बनें। कोई दंगा न करे, सभी लोग त्योहार मनाएं।

हिन्दू सभी त्योहार खुलकर मनाएं- सांसद

उन्होंने कहा कि ईद, होली और दिवाली मनाएं। सभी को त्योहार मनाना चाहिए, अब किसी भी त्योहार पर रोक नहीं है। अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में सभी त्योहार मनाए जाएंगे। चाहे विवाद हो या कुछ और, त्योहार मनाए जाएंगे। राजा महेंद्र प्रताप की संगोष्ठी हो रही है, ऐसा क्यों हो रहा है? 2014 से पहले ऐसा नहीं होता था। इससे पहले एक जनरल वीसी थे जो जनरल थे। उन्होंने कहा था कि मैं अपना जन्मदिन नहीं मनाऊंगा।

सतीश गौतम ने कहा कि राजा साहब ने शिक्षा के क्षेत्र में जमीन दान की है। अब यूनिवर्सिटी हर त्योहार मनाने की इजाजत देगी। मैंने प्रशासन से बात की है। मैंने वीसी, प्रॉक्टर, रजिस्ट्रार और अन्य लोगों से बात की है। उन्होंने कहा है कि कोई भी त्योहार मनाने की इजाजत है। कोई भी त्योहार हिंदू, मुस्लिम, सिख या ईसाई धूमधाम से मना सकते हैं, इसमें कोई दिक्कत नहीं है।

बिना डिग्री-लाइसेंस अवैध प्रसूति क्लिनिक चलाने वाले नपेंगे, हरियाणा बजट सत्र में बोले नायब सिंह सैनी