India News (इंडिया न्यूज),UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसमें पुलिस ने सोमवार देर शाम प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक स्पा सेंटर पर छापा मारा। इस स्पा सेंटर में अवैध काम किया जा रहा था। पुलिस ने चार लड़के और दो लड़कियों को हिरासत में लिया है। इस दौरान कुछ आपत्तिजनक सामान भी मिला।

स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर अवैध..

बताया जा रहा है कि स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर अवैध गतिविधियां चल रही थीं। देर रात तक मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। इसे लेकर क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं भी चल रही हैं। बरेली के प्रेमनगर में यह अवैध स्पा सेंटर काफी समय से संचालित हो रहा था। इसमें रोजाना कोई न कोई आता-जाता रहता था। बताया जा रहा है कि स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियां भी चल रही थीं। इसकी शिकायत मिलने पर प्रेमनगर थाना पुलिस ने सोमवार शाम करीब सात बजे छापा मारा, जिससे हड़कंप मच गया।

स्पा सेंटर और यहां से हिरासत में लिए गए..

स्पा के अंदर का माहौल देखकर पुलिस भी दंग रह गई। हिरासत में लिए गए लड़के अमीर बताए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारी भी स्पा सेंटर और यहां से हिरासत में लिए गए लोगों के बारे में बताने से इनकार करते रहे। इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी को कई बार फोन करने पर उन्होंने कहा कि कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद जानकारी देंगे। उधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध स्पा सेंटर काफी समय से चल रहा था। यहां अक्सर युवक-युवतियां आते थे।

दिल्ली हार के बाद बदला सिनारियो, ले लिया केजरीवाल ने बदला, मोदी-शाह के गढ़ में चली जोरदार ‘झाड़ू