India News (इंडिया न्यूज),Shaurya Samman 2025: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में सोमवार (6 जनवरी, 2025) यानी आज सुबह 10:00 बजे से ‘शौर्य सम्मान’ एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम शुरू हो चुका है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी ये सभी शामिल हुए।
अतिथि के रूप में ये लोग हुए शामिल
वहीं आईटीवी नेटवर्क द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तरप्रदेश के कई मंत्री शामिल हुए। उत्तरप्रदेश के शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह, राज्य मंत्री दया शंकर मिश्र ‘दयालू’, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, कैबिनेट मंत्री संजय निषाद, कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर और कैबिनेट मंत्री और पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह शामिल होंगे।
वीर सपूतों को किया सम्मानित
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शौर्य सम्मान कार्यक्रम में देश के वीर सपूतों को नमन करते हुए कहा कि सैनिक हर मौसम में देश की सेवा में लगे रहते हैं। उन्होंने iTV नेटवर्क की सराहना करते हुए इसे इस कार्यक्रम के लिए धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के विकास की यात्रा पर भी बात की, जिसमें उन्होंने 2017 से पहले के उत्तर प्रदेश को याद किया।
Shaurya Samman 2025: वीर जवानों को किया गया सम्मानित, शहीदों को याद कर CM योगी ने किया नमन
पहले यूपी में खौफ का माहौल था
योगी आदित्यनाथ ने बताया कि पहले उत्तर प्रदेश में खौफ का माहौल था, प्रदेश की पहचान अराजकता और असुरक्षा से जुड़ी हुई थी। बड़े दंगे होते थे और निवेश की कोई संभावना नहीं थी। लेकिन अब हालात पूरी तरह से बदल चुके हैं। उन्होंने आगे कहा कि आज उत्तर प्रदेश में शांति और व्यवस्था कायम है, और यही कारण है कि अब दुनिया भर की कंपनियां यहां निवेश कर रही हैं।
यूपी की सुरक्षा को दी प्राथमिकता
उन्होंने यूपी की सुरक्षा को अपनी प्राथमिकता बताया और राज्य में किए गए सुधारों का उल्लेख किया, जैसे कि प्रदेश में सबसे ज्यादा एयरपोर्ट का होना और प्रयागराज का कायाकल्प। महाकुंभ में सुरक्षा व्यवस्था को भी बेहद तगड़ा बताया, जो इस बदलाव का अहम हिस्सा है। मुख्यमंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि 2017 से पहले के अराजकता के माहौल के मुकाबले आज यूपी में शांति और विकास के नए दौर की शुरुआत हो चुकी है।