India News (इंडिया न्यूज) Shaurya Samman 2025: इंडिया न्यूज द्वारा आयोजित शौर्य सम्मान कार्यक्रम, देश के उन वीर सपूतों और शहीदों को समर्पित है जिन्होंने अपने पराक्रम और बलिदान से भारत को सुरक्षित और भयमुक्त बनाने में योगदान दिया। यह आयोजन देश की सेना, सुरक्षा बलों, पुलिस, और विशेष रूप से यूपी पुलिस के समर्पण और साहस को सम्मानित करने का एक मंच है।

Sanjay Jaiswal: संजय जायसवाल ने तेजस्वी यादव पर कसा तंज, 2025 में एनडीए की 200 सीटों पर जीत का दावा

शौर्य सम्मान की शुरुआत

बता दें, पहली बार शौर्य सम्मान का आयोजन 2015 में किया गया था, जहां शहीदों और उनके परिवारों के बलिदानों को याद कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस आयोजन में दीप प्रज्वलन और कई कार्यक्रमों के माध्यम से देशभक्ति की भावना को जीवंत किया गया। ITV नेटवर्क निभा रही अहम भूमिका। ऐसे में, शौर्य सम्मान कार्यक्रम का आयोजन ITV नेटवर्क द्वारा किया जाता है, जिसे इंडिया न्यूज का संचालन भी प्राप्त है। नेटवर्क के फाउंडर, कार्तिकेय शर्मा ने इस पहल की नींव रखी, जिसमें समाज और देश के प्रति योगदान देने वाली महान हस्तियों को सम्मानित किया जाता है। इस साल के कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी सम्मानित किया गया।

पराक्रम और समर्पण को सलाम

इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से आए सेना और पुलिस बलों के जवानों के साहस और बलिदान को नमन किया गया। उनका समर्पण ही है जो देशवासियों को भयमुक्त और सुरक्षित वातावरण प्रदान करता है।यह आयोजन न केवल शहीदों के बलिदानों को याद करने का अवसर है, बल्कि देश के युवाओं में प्रेरणा जगाने का भी माध्यम है। इंडिया न्यूज के इस पहल ने देश की सुरक्षा और एकता के लिए समर्पित हर व्यक्ति को गर्व का एहसास कराया है।

India News पर शौर्य सम्मान देखें LIVE | CM Yogi | Keshav Prasad Maurya | Brajesh Pathak | Lucknow