India News (इंडिया न्यूज),UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम तेजी से बदलने वाला है। 7 जून को आसमान साफ ​​रहने की संभावना जताई जा रही है और पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि इसके बाद तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, जिससे प्रदेश के दक्षिणी इलाकों में लू का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञानियों ने 9 और 10 जून को बुंदेलखंड, विंध्य और आसपास के इलाकों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। लखनऊ समेत प्रदेश के ज्यादातर जिलों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है।

भारत से पंगा लेना बिलावल भुट्टो को पड़ा भारी…अमेरिका में हुई ऐसी बेज्जती, सालों तक याद रखेगा पूरा पाकिस्तान

जानिए इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, इस समय प्रदेश पर कोई प्रभावी मौसम तंत्र सक्रिय नहीं है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी उत्तर प्रदेश पर बने द्रोणी के पूर्व की ओर खिसक जाने से 10 जून तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। इसी कारण 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान में क्रमिक बढ़ोत्तरी हो सकती है। साथ ही पछुआ गर्म हवाएं लू की स्थिति को और गंभीर बना सकती हैं। 7 जून की तरह ही 8 जून को भी प्रदेश में मौसम रहने वाला है। इस अवधि में बारिश और झोंकेदार हवा चलने की संभावना नहीं है।

इस दिन होगी बारिश

11 जून से प्रदेश में एक बार फिर पुरवाई हवाओं का असर शुरू हो सकता है। इसके चलते पूर्वी उत्तर प्रदेश से बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है, जो धीरे-धीरे पश्चिमी भागों की ओर बढ़ेगा। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी और लोगों को लू से राहत मिल सकती है।

Gold Silver Price Today : मार्केट खुलते ही सोने-चांदी की कीमतों में हुआ इजाफा, खरीदारी से पहले यहां जानें क्या है आज गोल्ड-सिल्वर का रेट?