India News UP (इंडिया न्यूज़),UP Crime: UP के मथुरा में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बता दें कि दिन-दहाड़े पंचायत के बीच एक युवक की गोली मार दी गई है। जिस युवक को आरोपी ने गोली मारी उसने आरोपी को पिता की जान ले ली थी। दरअसल आरोपी जेल से बाहर जमानत पर आया था। दिनदहाड़े मर्डर से नाराज लोगो ने नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। पुलिस ने हल्का बल का इस्तेमाल करके जाम खुलवाया। पुलिस ने आरोपी कृष्णा को हिरासत में लिया है।

गांव में घूम रहा था

थाना शेरगढ़ के अंतर्गत आने वाले गांव पैगाम में शुक्रवार को पुरानी कहा सुनी को लेकर गांव में हो रही पंचायत के बीच एक युवक को गोली मार दी गई।मिली जानकारी के अनुसार जनवरी में 2022 में गाव प्रधान रामवीर की कोकिलावन में परिक्रमा करके हत्या कर दी गई थी। बता दें कि मर्डर केस में अमोल पुत्र रंजीत मुख्य आरोपी था और अब जेल से बाहर निकलर गांव में घूम रहा था। उसी रंजिश की वजह से और अपने पिता का बदला लेने की इरादे से गांव में एक विवाद को लेकर हो रही पंचायत के बीच बैठे अमोल को रामवीर प्रधान के बेटे कृष्णा ने पंचायत के बीच में सबके सामने गोली मार दी और उसकी तुंरत मौत हो गई।

अमोल को मुख्य आरोपी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पैगाम में 29 जनवरी 2022 को कोकिलावन रोड पर 3 लोगों ने गांव प्रधान रामवीर की गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस ने अमोल को मुख्य आरोपी बताया था। फिलहाल आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है।