India News(इंडिया न्यूज़)Mahakumbh 2025: एप्पल कंपनी के मालिक स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन भी रविवार को उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी प्रयागराज में महाकुंभ मेले में जाएंगी। कुंभ मेले में पहुंचने से पहले वह भगवा वस्त्र पहने नजर आईं। भगवा वस्त्र पहनने के साथ लॉरेन ने अपना नाम भी बदल लिया। गुरु निरंजनी पीठाधीश्वर महंत कैलाशानंद गिरि ने उन्हें अपना गोत्र बताया। उनका नाम भी कमला रखा गया। वह पश्चिमी परिधान की जगह संन्यासी चोला पहने नजर आईं।

पाक आर्मी नहीं… इस एक लड़की से डर गया तालिबान! निमंत्रण के बावजूद भी नहीं हुई पाकिस्तान आने की हिम्मत…,

एक हफ्ते तक करेंगी तप

रिपोर्ट के मुताबिक, लॉरेन प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में कमला बनकर सनातन धर्म को समझेंगी। इस दौरान वह यहां आयोजित कथा और प्रवचन में हिस्सा लेंगी। स्वामी कैलाशानंद गिरि के मुताबिक लॉरेन जॉब्स सनातन में काफी रुचि रखती हैं। वह गिरि को अपना पिता मानती हैं। स्वामी कैलाशानंद गिरि ने उन्हें अपना गोत्र बताया था। फिलहाल वह अपनी टीम के साथ वाराणसी में रह रही हैं।

लॉरेन पॉवेल 13 जनवरी को काशी से प्रयागराज जाएंगी। महाकुंभ में वह श्रीनिरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि की छावनी में रहेंगी। वह 10 दिनों तक कल्पवास करेंगी। वह साधुओं की संगति में रहकर सनातन, आध्यात्म और भारतीय संस्कृति की जानकारी लेंगी।

सनातन धर्म से जॉब्स का पुराना लगाव

स्टीव जॉब्स के परिवार का सनातन धर्म से पुराना लगाव है। लॉरेन से पहले उनके पति स्टीव भी 1970 में भारत आए थे। उन्होंने नैनीताल में नीम करौली धाम के दर्शन किए और एक सप्ताह तक एकांतवास भी किया। स्टीव नीम करौली बाबा को अपना गुरु मानते हैं। अब उनकी पत्नी लॉरेन पॉवेल जॉब्स उर्फ ​​कमला भी सनातन धर्म में आस्था रखती हैं और वह कैलाशानंद गिरि को अपना गुरु मानती हैं।

Delhi News: करावल नगर से टिकट कटने पर भावुक हुए मोहन सिंह बिष्ट! कपिल मिश्रा को मिला मौका