India News (इंडिया न्यूज), Aligarh News: अलीगढ से एक हैरान और परेशान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल यहाँ ईद के त्यौहार के दिन घर में मातम छा गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें, अलीगढ़ में पति ने जहर पी लिया। वहीँ पति ने जहर इसलिए पीया क्योंकि उसकी पत्नी ने ईद पर घर आने से साफ मना कर दिया। इस दौरान पति ने मौसमी के जूस में जहर मिलाकर दो बच्चों को भी पीला दिया। वहीँ तीनों में से मासूम बच्ची की मौत हो गई। वहीँ पति और बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें ये घटना रविवार शाम की है। कहा जा रहा है कि पति को पत्नी पर शक था। पति का कहना था कि उसकी पत्नी किसी से मोबाइल पर बात कर रही थी। जिसके बाद उसने पत्नी को पीट दिया था। झगड़े के बाद से पत्नी अपने घर चली गई।
- जानिए पूरा मामला
- मौसमी के जूस में मिलाया जहर
झारखंड में दो मालगाड़ियों की भीषण टक्कर, इंजन का हुआ ऐसा हाल,मौत के आंकड़े सुन उड़ जाएंगे होश
जानिए पूरा मामला
रोरावर शाहजमाल के इस्लाम नगर तेलीपाड़ा में भाई के साथ राशन डीलर की दुकान चलाने वाला 32 साल के गुड्डू अपनी पत्नी रुखसार पर शक किया करता था। वहीँ तीन महीने पहले पत्नी किसी से मोबाइल पर बात कर रही थी। तभी उसने पत्नी को बुरी तरह पीट दिया। जिसके बाद पत्नी गुस्सा होकर मायके टेढ़ी बगिया आगरा चली गई। इस दौरान पत्नी दोनों बच्चों 7 वर्षीय बेटी खुशी व 5 वर्षीय बेटे आहिल को यहीं छोड़ गई। वहीँ पत्नी के पीछे पति ने ये बड़ा कदम उठाया।
मौसमी के जूस में मिलाया जहर
इस दौरान परिवार ने आरोप लगाया कि गुड्डू और रुखसार की शादी दस साल पहले हुई थी। अब यहां से जाने के बाद वो रिश्ता खत्म करने के नाम पर रुपये मांग रही थी। गुड्डू उसे वापस बुलाने को फोन करता था। शनिवार को उसने ईद पर घर वापस आने के लिए फोन किया था। लेकिन उसने आने से इनकार कर दिया। इससे परेशान होकर गुड्डू ने रविवार शाम करीब छह बजे मौसमी के जूस में जहर मिलाकर खुद भी पी लिया। उसने दोनों बच्चों को भी पीने को दिया। इसके बाद तीनों की तबीयत बिगड़ने पर भाई इरफान और अन्य परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना ही उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए और वहां भर्ती करा दिया। सोमवार दोपहर करीब एक बजे खुशी को मृत घोषित कर दिया गया।
एक बार दही में मिलाकर खा जाइये ये चीज, राकेट की रफ़्तार से बढ़ेगा शरीर में Vitamin B12