India News (इंडिया न्यूज़),TajMahal Video Viral: शिवरात्रि पर एक बार फिर ताजमहल में जलाभिषेक किया गया। अखिल भारत हिंदू महासभा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ने ताजमहल के अंदर शिवलिंग रखा और गंगाजल से जलाभिषेक किया। इसके बाद विधि-विधान से अंदर बैठकर धूपबत्ती जलाई और मंत्रोच्चार के साथ पूजा की। बम-बम भोले जय शिव शंकर का उद्घोष किया।

महिला मोर्चा मीरा राठौर ताजमहल पहुंचीं

महाशिवरात्रि के अवसर पर बुधवार को सुबह करीब 10 बजे जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा मीरा राठौर ताजमहल पहुंचीं। उनके हाथ में गंगाजल की बोतल और पूजा सामग्री थी। वह अपने साथ एक छोटा शिवलिंग भी ले गई थीं। उन्होंने ताजमहल के अंदर शिवलिंग रखा और महाकुंभ से लाए गए गंगाजल से जलाभिषेक किया। आज देशभर में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर पीएम मोदी ने सभी देशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़

आज देशभर में महाशिवरात्रि की धूम है। हर तरफ भोले की गूंज सुनाई दे रही है। देश के सभी शिव मंदिरों का नजारा बेहद दिव्य और भव्य है। मंदिर को पूरी तरह रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। भोले बाबा की एक झलक पाने के लिए भक्त बेताब हैं। सुबह से ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। सुबह ही मंदिर के कपाट खोल दिए गए थे। परंपरा के अनुसार बाबा की पूजा-अर्चना की जा रही है।

महाशिवरात्रि स्नान के लिए उमड़ी भीड़

महाकुंभ का आखिरी स्नान पर्व बुधवार को हर-हर महादेव के नारे के साथ शुरू हो गया। बुधवार सुबह से ही श्रद्धालु गंगा और संगम में डुबकी लगा रहे हैं। इस बीच सरकार ने हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की। अधिकारियों ने बताया कि सुबह छह बजे तक 41 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों को महाशिवरात्रि की बधाई देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ”महाकुंभ 2025, प्रयागराज में भगवान भोलेनाथ की आराधना को समर्पित महाशिवरात्रि के पावन स्नान पर्व पर आज त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाने आए सभी पूज्य संतों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई।”